मनरेगा सूचना पट्ट गिरने से 13 वर्षीय किशोर की मौत

फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर के पास मनरेगा योजना का सूचना पट्ट गिरने से 13 वर्षीय किशोर की मौत गई किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

Written By :

SK Sharma

Updated

March 18, 2021

फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर के पास मनरेगा योजना का सूचना पट्ट गिरने से 13 वर्षीय किशोर की मौत गई किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें..मुर्दाघर बना जिस्म का अड्‌डा, लाशों के पास लड़कियों संग रंगरेलियां मना रहे थे कर्मचारी…

फखरपुर थाना क्षेत्र के टेंडवा उजार निवासी बृजेश शुक्ला का 13 वर्षीय पुत्र विकास शुक्ला गुरुवार सुबह बच्चों के साथ दौड़ने गया था। नहर पुलिया गजाधरपुर के पास मनरेगा योजना के तहत लगाया गया सूचना पट्ट विकास पर गिर गया जिससे विकास गंभीर रुप से घायल हो गया।

घायल हालत में सीएचसी भेजा

जिसे घायल हालत में सीएचसी फखरपुर लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख बहराइच रेफर कर दिया। वहीं बड़े ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं थाना अध्यक्ष श्याम देव ने बताया अभी कोई तहरीर नहीं मिली तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

ये भी पढ़ें..अपनी विदाई में इतना रोई दुल्हन कि आ गया हार्ट अटैक, हुई मौत

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच)