महज इसलिए पति ने पत्नी को मार दी गोली …

हरदोई — पति पत्नी का रिश्ता बेहद ही पवित्र माना जाता है और पति अपनी पत्नी को रक्षा करने का वचन भी देता है। लेकिन हरदोई में महज पत्नी के मायके से ननिहाल जाने से खफा एक युवक ने अपनी पत्नी को गोली  मार दी और भाग निकला गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   जहां उसका इलाज चल रहा है वही पुलिस हमलावर पति की सरगर्मी से तलाश कर रही है। मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले कोतवाली देहात इलाके का है जहां सुआकली (20) को उसके पति ने ही गोली मार दी सुआकली

Written By :

admin

Updated

March 6, 2018

हरदोई — पति पत्नी का रिश्ता बेहद ही पवित्र माना जाता है और पति अपनी पत्नी को रक्षा करने का वचन भी देता है। लेकिन हरदोई में महज पत्नी के मायके से ननिहाल जाने से खफा एक युवक ने अपनी पत्नी को गोली  मार दी और भाग निकला गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जहां उसका इलाज चल रहा है वही पुलिस हमलावर पति की सरगर्मी से तलाश कर रही है। मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले कोतवाली देहात इलाके का है जहां सुआकली (20) को उसके पति ने ही गोली मार दी सुआकली के मुताबिक वह अपने पति रवि के साथ शहर के मोहल्ला आशा नगर में रहती है। उसका मायका कोतवाली देहात इलाके के  जनकपुर गांव में है होली पर वह अपने मायके गई थी।

पति ने मायके से ननिहाल जाने के लिए मना किया था, लेकिन वह अपनी मां के साथ अपने ननिहाल चली गई। जहां उसका पति देर रात उसे गांव के बाहर ले आया और उसे  गोली मार दी पीठ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस का मानना है की महिला का पति नहीं चाहता था कि वह मायके से ननिहाल जाय लेकिन महिला के ननिहाल जाने से वह खफा था इसलिए किसी विस्फोटक चीज से उस ने महिला पर हमला किया है। महिला का इलाज चल रहा है और उसके पति की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

(रिपोेर्ट-सुनील अर्कवंशी,हरदोई)