पुलिस पर फर्जी फंसाने का आरोप,बेगुनाही का सबूत लिए भटक रहा परिवार

गोरखपुर— गोरखपुर के बांसगांव लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कमलेश पासवान समेत 12 नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ जमीन कब्ज़ा करने के मामले में नया मोड़ आ गया है।इस मामले में आरोपी बनाए सतीश नांगलिया के परिवार ने पुलिस पर सतीश को साजिशन फंसाने का आरोप लगाया है।   परिजनों का कहना है कि घटना वाले दिन सतीश नांगलिया एक शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ में थे उन्होंने अलग-अलग समय पर सतीश की गाड़ी का टोल प्लाजा पर फोटो और रसीद के साथ ही लखनऊ के एक माल में शॉपिंग करने की वीडियो उपलब्ध कराई है ।

Written By :

admin

Updated

February 24, 2018

गोरखपुर— गोरखपुर के बांसगांव लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कमलेश पासवान समेत 12 नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ जमीन कब्ज़ा करने के मामले में नया मोड़ आ गया है।इस मामले में आरोपी बनाए सतीश नांगलिया के परिवार ने पुलिस पर सतीश को साजिशन फंसाने का आरोप लगाया है।

 

परिजनों का कहना है कि घटना वाले दिन सतीश नांगलिया एक शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ में थे उन्होंने अलग-अलग समय पर सतीश की गाड़ी का टोल प्लाजा पर फोटो और रसीद के साथ ही लखनऊ के एक माल में शॉपिंग करने की वीडियो उपलब्ध कराई है ।

बता दें की राजघाट थानाक्षेत्र के बनकटीचक निवासी मोहम्‍मद असद उल्‍लाह वारसी की तहरीर पर कैण्‍ट पुलिस ने बांसगांव से लगातार दूसरी बार भाजपा सांसद कमलेश पासवान समेत 12 नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ 18 फरवरी को  मुकदमा दर्ज किया है।आरोप है कि कमलेश पासवान ने षड्यंत्र और धोखाधड़ी के तहत कैण्‍ट थानाक्षेत्र के रुस्‍तमपुर में पीडित की जमीन पर कब्‍जा करने के प्रयास से उनकी बाउंड्रीवाल को कमलेश पासवान के द्वारा भेजे गए लोगों ने गिरा दिया।

घटनास्‍थल के पास लगे सीसीटीवी में आते-जाते हुए भाजपा सांसद कमलेश पासवान के लोग भी कैद हो गए पुलिस का मानना था कि इसमें सतीश नांगलिया भी शामिल है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।वही आज परिवार के लोग सतीश के लखनऊ में होने का साक्ष्य लेकर सामने आये और उसे बेगुनाह बताया।सतीश नगलिया व्यापारी है और व्यापारी नेताओ ने पुलिस पर आरोप लगाए है।

दरअसल पुलिस ने असद उल्‍लाह की तहरीर पर कमलेश पासवान, अरशद अली उर्फ शानू, शाद अली, सुरेन्‍द्र, सतीश नांगलिया, प्रभाकर दूबे, अमित सिंह, सूरज ड्राइवर, अखिलेश दूबे, सोहन दूबे, नुमान हुसैन, निकहत आरा समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 427, 120 बी के तहत मामला दर्ज किया है।

(रिपोेर्ट-गौरव मिश्रा,गोरखपुर)