प्रतापगढ़ः शौच के लिए निकले छात्र की हत्या

प्रतापगढ़ के फतनपुर कोतवाली इलाके के पूरे खरगराय में इंटर के छात्र सुनील यादव की गलादबा कर उस समय हत्या कर दी गई जब वह खुले में शौच के लिए निकला था

Written By :

SK Sharma

Updated

December 30, 2020

प्रतापगढ़ के फतनपुर कोतवाली इलाके के पूरे खरगराय में इंटर के छात्र सुनील यादव की गलादबा कर उस समय हत्या कर दी गई जब वह खुले में शौच के लिए निकला था, लौटने में देर होने पर उसका भाई काफी खोजबीन किया तो देर रात गांव के बाहर तालाब किनारे बांस के पेड़ों के पास शव मिला।

पिंक बिकिनी में ‘नरगिस फाखरी’ की बोल्ड तस्वीरें हुई वायरल…

भाई ने तीन लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा

इस बाबत सूचना मिलने पर फतनपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुँचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। मृतक भाई ने गाव के तीन लोगों पर यह आरोप लगाते हुए हत्या आशंका जताई की सप्ताह भर पहले खेत की सिंचाई के दौरान विवाद हुआ था इस विवाद में उन लोगो ने हत्या की भी धमकी दी थी।

पुलिस का दावा है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच कर विधिक कार्यवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें..दो महिलाओं में चल रहे थे लात घूंसे, बीच सड़क ‘कुत्ते’ ने की ऐसी हरकत ‘निर्वस्त्र’ हुई महिला, Video वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

(रिपोेर्ट- मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़)