फतेहपुर: नलकूप में सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, फैली सनसनी

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच में जुट गई है।

Written By :

Shweta Singh

Updated

August 24, 2020

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव में सोमवर सुबह उस वक़्त हड़कंप मच गया। जब नलकूप में सो रहे एक अधेड़ की कुछ लोगो ने धारदार हथियार से हत्या कर दी, और फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच में जुट गई है।

यह  भी पढ़ें –बच्चों को लेकर सड़क पर उतरे, तब जाकर बिल्डर और बिजली विभाग को आई शर्म

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अलावलपुर गाँव के रहने वाले संग्राम सिंह (55 ) पुत्र गुलाब सिंह  बीती रात अपने नलकूप में सो रहे थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने संग्राम के ऊपर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिसके चलते संग्राम की मौत हो गई। वही जब इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई,तो घटना की जानकारी होते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जिसके बाद परिजनों ने इस घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंच कर मृतक युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

बताते चलें कि मृतक के पुत्र वीरू सिंह ने मृतक भांजे के ऊपर हत्या की आशंका जताई है।