इस पॉर्न स्टार के साथ था डोनाल्ड ट्रंप का अफेयर ! अब चुकाने होगी इतनी बड़ी कीमत

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक पॉर्न स्टार एक्ट्रेस को 44,100 डॉलर यानी (33 लाख) देने होंगे। पॉर्न स्टार का कहना है कि उनका ट्रंप के साथ अफेयर था। हालांकि, ट्रंप इससे इनकार करते रहे हैं..

Written By :

SK Sharma

Updated

August 23, 2020

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक पॉर्न स्टार एक्ट्रेस को 44,100 डॉलर
यानी (33 लाख) देने होंगे। पॉर्न स्टार का कहना है कि उनका ट्रंप के साथ अफेयर था। हालांकि, ट्रंप इससे इनकार करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें..राज्य में 19 IPS अफसरों का तबादला, कई जिलों के एसपी भी बदले

ट्रंप को देने होंगे 33 लाख रुपये..

दरअसल कैलिफोर्निया की एक अदालत ने ट्रंप को पॉर्न एक्ट्रेस स्टॉर्मी डेनियल्स को उनकी कानूनी लड़ाई के लिए वकील के शुल्क के रूप में 33 लाख रुपये देने के आदेश दिए। एक दशक पहले उनके संबंधों के बारे में खामोश रहने के बदले में किए गए करार को डेनियल्स ने रद्द कर दिया था, जिसके बाद अदालत का यह फैसला आया है।

वहीं कोर्ट के आदेश के बाद स्टॉर्मी डेनियल्स ने ट्वीट कर लिखा- हां, एक और जीत!

Stormy Daniels

 

यहां की सुपीरियर कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि ‘2016 के राष्ट्रपति चुनाव के ठीक 11 दिन पहले हुए समझौते पर डेनियल्स ने ट्रंप के खिलाफ वाद जीत लिया है। समझौते के मुताबिक हारने वाले पक्ष को वकीलों का शुल्क अदा करना होगा।’

व्हाइट हाउस ने नहीं की कोई टिप्पणी

व्हाइट हाउस ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। राष्ट्रपति के तत्कालीन निजी वकील माइकल कोहेन ने डेनियल्स को 97.40 लाख रुपये (1,30,000 डॉलर) दिए थे। डेनियल्स ने अपने कानूनी नाम स्टेफनी क्लिफॉर्ड के नाम से वाद दायर किया था। ट्रंप के निर्वाचित होने के बाद डेनियल्स ने समझौते को निष्प्रभावी करने के लिए मामला दायर किया।

Stormy Daniels

चुप रहने के लिए दिए गए थे पैसे

हालांकि ट्रंप और उनके समर्थक इस बात से इनकार करते रहे कि राष्ट्रपति को इसके बारे में जानकारी थी, लेकिन ट्रंप ने मई 2018 में ट्विटर पर इसे स्वीकार किया और कहा था कि उन्होंने डेनियल्स को दी गई राशि अपने वकील कोहेन को अदा की थी। वहीं, डेनियल्स का कहना था कि ट्रंप के साथ कथित अफेयर के बाद उन्हें चुप रहने के लिए पैसे दिए गए। इसके लिए एक समझौता किया गया था।

https://youtu.be/kdRUoccHo_Y

ये भी पढ़ें..बड़ा झटका, IAS से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों तक, वेतन में होगी कटौती!

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )