PAWAN SINGH: भोजपुरी सिनेमा के ‘सुपर स्टार’ और भाजपा एमएलसी पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। अभिनेता ने अपने परिवार और खानदान से सारे रिश्ते-नातों को खत्म करने का ऐलान किया है। पवन सिंह द्वारा सोशल मीडिया की गई इस पोस्ट से हड़कंप मच गया। पवन सिंह इस पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया है। इस पोस्ट के बाद पवन सिंह के पारिवारिक रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पवन सिंह परिवार से तोड़ा नाता
पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने परिवार और रिश्तेदारों से सभी रिश्ते-नाते तोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब उनके बर्दाश्त करने की सीमा पार हो चुकी है। उन्होंने इसके पीछे घरेलू कलह और सहनशीलता की हदें पार होने का हवाला दिया है, साथ ही भोजपुरी समाज से माफी भी मांगी है। हालांकि उन्होंने अपनी मां और बड़े भाई, रानू सिंह को इस फैसले से अलग रखा है।
मां और बड़े भाई के लिए जान हाजिर-पवन
उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “जब इंसान घरेलू कलह में उलझ जाता है, तो वह सारा विवेक और शास्त्र-ज्ञान भूल जाता है… मैं बहुत भारी मन से यह लिख रहा हूं, क्योंकि अब सहनशीलता की हदें पार हो चुकी हैं। मैं पूरे भोजपुरी समाज से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं और बताना चाहता हूं कि आज से मैंने अपने परिवार और रिश्तेदारों से सभी नाते तोड़ लिए हैं। हालांकि, मेरी मां जिन्होंने मुझे जन्म दिया है और मेरे बड़े भाई रानू सिंह इससे अलग हैं। मेरी जान हाजिर है। आप सभी के परिवार का एक छोटा सा सदस्य पवन सिंह।”

भाजपा एमएलसी पवन सिंह का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिससे उनके प्रशंसकों और राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई। जहां पवन सिंह के समर्थक उनके इस भावुक संदेश को उनकी निजी परेशानी के रूप में देख रहे हैं, वहीं कई अन्य लोग इसे पारिवारिक तनाव का संकेत मान रहे हैं। केवल पवन सिंह ही बता सकते हैं कि उन्होंने इतना अचानक यह फैसला क्यों लिया।
पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक का मामला
गौरतलब है कि पवन सिंह की निजी जिंदगी कई सालों से सार्वजनिक चर्चा का विषय रही है। उन्होंने 6 मार्च 2018 को ज्योति सिंह से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्तों में खटास की खबरें आने लगीं, और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। पवन सिंह ने बिहार के आरा स्थित फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की जबकि 2022 में ज्योति सिंह ने बलिया के फैमिली कोर्ट में भरण-पोषण (मेंटेनेंस) के लिए याचिका दायर की। इस याचिका में उन्होंने कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक हर महीने पांच लाख रुपये देने की मांग की है। इस विवाद के दौरान, ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें मानसिक और शारीरिक शोषण के दावे भी शामिल हैं। दरअसल ज्योति सिंह भाजपा एमएसजी पवन सिंह की दूसरी पत्नी है।
ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

