Ramayana box office collection day 23: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने अपने 23वें दिन सिनेमाघरों में 8.45 करोड़ की शानदार कमाई की, जिससे इसका भारत में कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,000 करोड़ के पार पहुंच गया। जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1800 करोड़ के करीब पहुंच गया है।
भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 1,000.55 करोड़ हो गया है, जबकि घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 1,195.10 करोड़ है। विदेशी बाज़ारों से हुई 595 करोड़ की ग्रॉस कमाई को मिलाकर, फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,790.10 करोड़ तक पहुंच गया है, जो एक आम दर्शक के लिए भी किसी बड़ी सिनेमाई घटना से कम नहीं है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1800 करोड़ के करीब पहुंचा
फिल्म रामायण ने शुरुआती सप्ताह यानी पहले 8 दिनों में भारत में 564.60 करोड़ (नेट) और 675.05 करोड़ का शानदार ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके बाद के 7 दिनों में, यह आंकड़ा 299.15 करोड़ (नेट) और 357.10 करोड़ ग्रॉस रहा, जो पहले सप्ताह की तुलना में 47 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है।
वहीं तीसरे सप्ताह में, रामायण ने 128.35 करोड़ (नेट) और 152.85 करोड़ ग्रॉस की कमाई की, जो दूसरे सप्ताह के मुकाबले 57.1 प्रतिशत कम थी। जबकि चौथे सप्ताह की शुरुआत शुक्रवार को 8.45 करोड़ (नेट) और 10.10 करोड़ ग्रॉस के कलेक्शन के साथ हुई जो कि पिछले गुरुवार के 9.65 करोड़ (नेट) कलेक्शन से केवल 12.4 प्रतिशत कम है। इस तरह फिल्म ने 23 दिनों में 1,000.55 करोड़ घरेलू और 1,790.10 करोड़ रुपये का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है।
भारत में 1,000 करोड़ कमाने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म
‘रामायण’ भारत में 1,000 करोड़ (नेट) की कमाई करने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। इससे पहले रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर-2’ ने यह रिकॉर्ड बनाया था। पूरे भारतीय सिनेमा की बात करें तो, ‘रामायण’ इस मुकाम तक पहुंचने वाली चौथी फिल्म है; इससे पहले ‘बाहुबली 2’, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर-2’ भी यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।
तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी
रामायण ने अपने 23वें दिन तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,790 करोड़ तक पहुंच गया है। यह अब तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने पुष्पा 2 (1,742 करोड़) और बाहुबली 2 (1,788 करोड़) दोनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, दंगल (2070.30 करोड़) और धुरंधर 2 (1813.39 करोड़) अभी भी इससे आगे हैं।
‘रामायण’ की स्टार कास्ट
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं। वहीं यश रावण का रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं। फिल्म की कास्ट में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और विवेक ओबेरॉय जैसे अन्य कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसे यश तथा नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है।
बता दें कि ‘रामायण’ ने रफ़्तार से साबित कर दिया है कि भव्यता और एक दमदार कहानी का मेल दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बेहद असरदार होता है। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से संकेत मिलता है कि बॉक्स ऑफिस के कई पुराने रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘रामायण’ अपने चौथे हफ़्ते में कैसा प्रदर्शन करती है क्या यह फिल्म दुनिया भर में 2,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी?
ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

