Bangladesh A vs Pakistan A: बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, हुसैन का शतक गया बेकार

Bangladesh A vs Pakistan A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ए ने बांग्लादेश ए को 5 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश द्वारा बनाए गए 232 रनों के जवाब में पाकिस्तानी ने 45.2 ओवरों 233 रन बनाकर मैच आसानी जीत लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। रविवार को फाइनल में उसका मुकाबला श्रीलंका ए से होगा। बांग्लादेश ने बनाए थे 232 रन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने अपने 50

Written By :

SK Sharma

Updated

November 28, 2026

Bangladesh A vs Pakistan A

Bangladesh A vs Pakistan A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ए ने बांग्लादेश ए को 5 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश द्वारा बनाए गए 232 रनों के जवाब में पाकिस्तानी ने 45.2 ओवरों 233 रन बनाकर मैच आसानी जीत लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। रविवार को फाइनल में उसका मुकाबला श्रीलंका ए से होगा।

बांग्लादेश ने बनाए थे 232 रन

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने अपने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 232 रन बनाए। टीम ने केवल 15 रन के स्कोर पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद शहादत हुसैन ने मोर्चा संभाला। हुसैन ने माहिदुल इस्लाम अंकोन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 110 तक पहुंचाया। अंकोन 78 गेंदों में 42 रन (जिसमें 4 बाउंड्री शामिल थीं) बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम के विकेट जल्दी-जल्दी गिरे जब स्कोर 118 तक पहुंचा, तब तक 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।

शहादत हुसैन का शतक गया बेकार

इसके बाद, शहादत हुसैन ने छठे विकेट के लिए SM मेहेरोब (28) के साथ 52 रनों की साझेदारी की और सातवें विकेट के लिए रकीबुल हसन (10) के साथ 22 रन जोड़े। फिर, हुसैन ने रिपन मोंडोल (19*) के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए सिर्फ 25 गेंदों में 40 रन जोड़े, जिससे टीम एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंच सकी। शहादत हुसैन 118 गेंदों का सामना करते हुए 103 रन बनाकर नाबाद रहे; उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के और 7 चौके लगाए। विपक्षी टीम की ओर से सुफियान मुकीम सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए, जबकि अली रजा और हसन नवाज ने 2-2 विकेट चटकाए। इसके अलावा, अहमद दानियाल को 1 विकेट मिला।

45.2 ओवरों में जीता मैच

जवाब में, पाकिस्तान A ने 45.2 ओवरों में जीत हासिल कर ली। पाकिस्तान के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज 21 रन के स्कोर तक आउट हो चुके थे। इसके बाद, शहजैब खान और हसन नवाज ने तीसरे विकेट के लिए 64 गेंदों पर 110 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम का कुल स्कोर 131 तक पहुंच गया। हसन नवाज 62 रन बनाकर आउट हुए; उनकी इस पारी में 3 छक्के और 3 चौके शामिल थे। इसके कुछ ही देर बाद शहजैब खान भी अपना विकेट गंवा बैठे, जिन्होंने 85 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 4 बाउंड्री शामिल थीं।

5वीं बार फाइनल में पाकिस्तान

150 रन के स्कोर पर पाकिस्तानी टीम को चौथा झटका लगा। इसके बाद, कप्तान अब्दुल समद ने फरहान यूसुफ के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 56 गेंदों पर 74 रन जोड़े और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। अब्दुल समद 33 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल थे जबकि फरहान 39 गेंदों पर 6 बाउंड्री की मदद से 46 रन बनाकर नाबाद रहे।

बांग्लादेश की ओर से रिपन मोंडोल और रकीबुल हसन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि रुबेल को 1 विकेट मिला। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान फाइनल में पहुंच गई है। इसी के साथ ही पाकिस्तान-ए ने खिताबी मुकाबले में पांचवीं बार पहुंचने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। पाक‍िस्‍तान अब 29 नवंबर को फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा।


ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)