UP IPS Transfers: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में तबादलों का सिलसिला जारी है। योगी सरकार ने शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें पुलिस कमिश्नर, एडीजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के अफसर शामिल हैं। तबादला सूची में, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, वाराणसी और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नरों को बदल दिया गया है। ये तबादले आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।
4 कमिश्नर बदले
जारी सूची के मुताबिक, पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज से हटाकर एडीजी स्थापना लखनऊ भेजा गया है। जबकि मोहित अग्रवाल को वाराणसी से प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। लखनऊ जोन के वर्तमान पुलिस महानिरीक्षक (IGP) किरण एस. को वाराणसी का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद और जे. रवींद्र गौड़ को गौतमबुद्धनगर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
कई डीआईजी बदले
साथ ही एडीजी बरेली जोन एडीजी रमित शर्मा को एडीजी लखनऊ जोन बनाया गया है। लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार को बरेली जोन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रभाकर चौधरी को अलीगढ़ के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) पद से लखनऊ का DIG नियुक्त किया गया है। अभिषेक सिंह को सहारनपुर के डीआईजी पद से आगरा का डीआईजी बनाया गया है; जबकि शैलेश कुमार पांडे को आगरा के DIG पद से अलीगढ़ का डीआईजी नियुक्त किया गया है। लखनऊ में डीआईजी के पद पर तैनात आशीष तिवारी को सहारनपुर का डीआईजी बनाया गया है। तबदला सूची में अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का नया पुलिस प्रमुख (SSP) नियुक्त किया गया है। जबकि सुनीति को गौतम बुद्ध नगर के डीसीपी पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह लखनऊ में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कार्यरत थीं।
इन IPS अफसरों का भी हुआ ट्रांसफर
आकाश तोमर को बरेली में 8वीं बटालियन PAC के कमांडेंट पद से हटाकर मुरादाबाद स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में एसपी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अमित कुमार-I को मुरादाबाद में 23वीं बटालियन पीएसी के कमांडेंट पद से लखनऊ में एसपी के पद पर भेजा गया है। नरेंद्र कुमार सिंह को 15वीं बटालियन PAC के कमांडेंट पद से सीतापुर स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (PTC) में एसपी के पद पर भेजा गया है। डॉ. अनिल कुमार पांडेय को वाराणसी में 36वीं बटालियन PAC के कमांडेंट पद से लखनऊ में एसपी के पद पर भेजा गया है।
त्रिभुवन सिंह को गोंडा में 30वीं बटालियन PAC के कमांडेंट पद से लखनऊ में एसपी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। राजेश कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ में एसपी (खुफिया मुख्यालय) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, सुशील कुमार शुक्ला को आजमगढ़ में 20वीं बटालियन PAC के कमांडेंट पद से गोरखपुर स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) में एसपी के पद पर ट्रांसफर किया गया है। अजीत कुमार सिन्हा को झांसी में 33वीं बटालियन PAC के कमांडेंट पद से लखनऊ में UP पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में SP के पद पर भेजा गया है।दिनेश त्रिपाठी को कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट से प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। प्रीति यादव को 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा का सेनानायक बनाया गया है। जबकि सतपाल को मुरादाबाद के SSP पद से हटाकर अयोध्या का नया पुलिस प्रमुख बनाया गया है।
प्रीति यादव को गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट से आगरा में 15वीं बटालियन PAC के कमांडेंट पद पर स्थानांतरित किया गया है। अमित कुमावत को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुनीत द्विवेदी को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। नीतू को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

