Ramayana box office collection day 18: दिवाली से पहले रिलीज हुई नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायणः पार्ट-1 धूम मचा रही है। यह फिल्म अपने तीसरे हफ़्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों में बांधे रखने में कामयाब रही है। रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ने 18वें दिन यानी तीसरे रविवार को 36.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया। जबकि शनिवार को जहां यह आंकड़ा 27.65 करोड़ रुपये था।
18वें दिन की 35.60 करोड़ की कमाई
अपने तीसरे वीकेंड (शुक्रवार, शनिवार और रविवार) के दौरान, फिल्म ने कुल 79 करोड़ की कमाई की। इसमें शुक्रवार को 15.75 करोड़, शनिवार को 27.65 करोड़ और रविवार को 35.60 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। हालांकि, तीसरे रविवार की कमाई, दूसरे रविवार को हुई 75 करोड़ की कमाई के मुकाबले 52.5% कम रही। फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई इसके हिंदी वर्जन से हुई। 18वें दिन, इसने हिंदी में 26.25 करोड़ की कमाई की। इसके अलावा, फिल्म ने मलयालम वर्ज़न से 3.40 करोड़, कन्नड़ वर्जन से 2.50 करोड़, तमिल वर्जन से 2.40 करोड़ और तेलुगु वर्जन से 1.05 करोड़ रुपये की कमाई की।
1700 करोड़ के क्लब से दो कदम दूर
इसी के साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 942.75 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,126.50 करोड़ हो गया है। इस तरह, फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,693.50 करोड़ हो गया है। अब फिल्म 1,700 करोड़ के आंकड़े से महज कुछ करोड़ दूर है।
धुरंधर 2 और पुष्पा 2 को छोड़ा पीछे
रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे रविवार को 35.60 करोड़ कमाई कर फिल्म रामायण बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म ने धुरंधर 2, पुष्पा 2, छावा और स्त्री 2 को पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर द रिवेंज ने अपने 18वें दिन 26.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि पुष्पा द रूल का उस दिन का संग्रह 32.65 करोड़ रुपये था। हालांकि धुरंधर के तीसरे रविवार के 38.50 करोड़ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।
दंगल: 2070.30 करोड़
धुरंधर 2: 1813.39 करोड़
बाहुबली 2: 1788.06 करोड़
पुष्पा 2: 1742.10 करोड़
रामायण: 1693.30 करोड़
धुरंधर: 1307.35 करोड़
RRR:1230
KGF चैप्टर 2: 1215 करोड़
जवानः 1160 करोड़
पठानः 1055 करोड़
सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली शीर्ष 5 भारतीय फ़िल्मों में शामिल
दुनिया भर में 1,693.50 करोड़ की कुल कमाई के साथ, यह फिल्म वैश्विक स्तर पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। जबकि महज 18 दिनों में फिल्म रामायण पार्ट-1, बॉलीवुड के इतिहास की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसने धुरंधर, जवान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अब यह पुष्पा 2 के लाइफटाइम कलेक्शन के आंकड़े, जो 1,742.10 करोड़ के करीब पहुंच रही है।
ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

