PM मोदी ने ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन, कहा- बिहार में विकास का पर्व मनाया जा रहा

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम ने वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने छह लेन के केबल-स्टेड ब्रिज “नीतीश सेतु” का उद्घाटन किया और राज्य में कई दूसरे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 19.7 किलोमीटर लंबा यह पुल पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ता है।इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार की विकास यात्रा, गुड गवर्नेंस और केंद्र व राज्य सरकारों की विकास योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही लालू-कांग्रेस राज पर जमकर तंज कसा। प्रधानमंत्री

Written By :

SK Sharma

Updated

November 21, 2026

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। पीएम ने वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने छह लेन के केबल-स्टेड ब्रिज “नीतीश सेतु” का उद्घाटन किया और राज्य में कई दूसरे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 19.7 किलोमीटर लंबा यह पुल पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ता है।इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार की विकास यात्रा, गुड गवर्नेंस और केंद्र व राज्य सरकारों की विकास योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही लालू-कांग्रेस राज पर जमकर तंज कसा।

प्रधानमंत्री ने ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने गंगा नदी पर बने छह लेन के कच्ची दरगाह-बिदुपुर केबल-स्टेड पुल को जनता को समर्पित किया। इस मॉडर्न पुल का नाम नीतीश कुमार के सम्मान में ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है। इस दौरान उनके साथ बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त),बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और अन्य मौजद रहे। नीतीश सेतु गंगा नदी पर बना एक एक्स्ट्राडोज़्ड केबल-स्टेड ब्रिज है, जिसे लगभग 4,280 करोड़ की लागत से बनाया गया है। 19.7 किलोमीटर का यह प्रोजेक्ट पटना जिले में NH-22 पर कच्ची दरगाह को वैशाली जिले में NH-322 पर बिदुपुर से जोड़ता है। इसमें 9.7 किलोमीटर का मेन ब्रिज और 10 किलोमीटर की अप्रोच रोड हैं।

रामविलास पासवान का किया जिक्र

इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज हजारों करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है। उन्हें पूरा भरोसा है कि उनके दोस्त रामविलास पासवान की आत्मा जहां भी होगी, इन कामों पर फूल बरसा रही होगी, क्योंकि उनके सपने भी पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पुल बिहार के लोगों की तरफ से नीतीश कुमार की सेवा और समर्पण के लिए सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से पटना और वैशाली के बीच की दूरी और ट्रांसपोर्टेशन की मुश्किलें कम होंगी। इससे फसलों, फलों, सब्जियों, दूध और दही को बड़े बाजारों तक ले जाना आसान हो जाएगा। इससे इलाके के युवाओं की पढ़ाई और बुजुर्गों को इलाज और दवाइयां आसानी से मिल पाएंगी।

बिहार में विकास का पर्व मनाया जा रहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ अभी-अभी खत्म हुआ है। बिहार की माताओं और बहनों ने अपने परिवार, समाज और पूरे विश्व की खुशहाली के लिए बिना पानी के कठिन व्रत रखा है। छठी मैया के आशीर्वाद से अब बिहार में विकास का पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ बिहार की विकास यात्रा में आगे बढ़ी है। लोकतंत्र की ताकत को लोक कल्याण का माध्यम बनाया गया है। NDA सरकार अपने कार्यकाल का एक साल पूरा कर रही है और इस मौके को मनाने के लिए लोकतंत्र की महान धरती वैशाली को चुना गया है। उन्होंने वैशाली और बिहार की मिट्टी को नमन किया और NDA के सभी घटक दलों, पार्टी कार्यकर्ताओं और बिहार के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

नीतीश के आशीर्वाद से सम्राट बढ़ा रहे सुशासन का मिशन

प्रधानमंत्री ने कहा कि करीब तीन दशक पहले बिहार ने उम्मीद और भरोसे का एक नया रास्ता चुना था। दशकों तक गरीबी झेलने के बाद, नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को सुशासन पर नया भरोसा मिला। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के तौर पर कई सालों तक बिहार की सेवा की और अब उनके आशीर्वाद से सम्राट चौधरी और उनकी पूरी टीम इस मिशन को आगे बढ़ा रही है।


ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)