MS Dhoni ने IPL से लिया संन्यास , CSK ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

MS Dhoni Retirement: चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास की घोषणा कर दी है। 45 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज अब 2027 सीजन से फ्रेंचाइजी के साथ एक नई भूमिका निभाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर एमएस धोनी के मेंटॉर बनने और आईपीएल से संन्यास लेने की जानकारी साझा की। इसी के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि IPL में एक खिलाड़ी के तौर पर धोनी का सफर खत्म हो गया है। अब वे इस लीग में एक नई भूमिका में नजर आएंगे। दरअसल, सभी आईपीएल टीमों को आज

Written By :

SK Sharma

Updated

November 17, 2026

ms-dhoni

MS Dhoni Retirement: चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास की घोषणा कर दी है। 45 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज अब 2027 सीजन से फ्रेंचाइजी के साथ एक नई भूमिका निभाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर एमएस धोनी के मेंटॉर बनने और आईपीएल से संन्यास लेने की जानकारी साझा की। इसी के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि IPL में एक खिलाड़ी के तौर पर धोनी का सफर खत्म हो गया है। अब वे इस लीग में एक नई भूमिका में नजर आएंगे।

दरअसल, सभी आईपीएल टीमों को आज (मंगलवार) अपने रिटेन किए गए और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करनी थी। अपनी रिटेंशन लिस्ट की घोषणा करने से पहले चेन्नई फ्रेंचाइजी ने फैंस को चौंकाते हुए बताया कि एमएस धोनी (MS Dhoni) एक खिलाड़ी के तौर पर संन्यास ले रहे हैं और अब वे टीम के लिए मेंटर के रूप में काम करेंगे।

एन. श्रीनिवासन ने कहा- धोनी के बिना सीएसके नहीं

सीएसके के मालिक एन. श्रीनिवासन ने कहा, एमएस धोनी के बिना सीएसके की कल्पना करना भी नामुमकिन है। हमने लगभग दो दशकों तक एक साथ सफर तय किया है। एक ऐसा दौर जिसमें जीत, हार और हर तरह के अनुभव शामिल रहे हैं। धोनी के मेंटर बनने से टीम को उनके लंबे अनुभव का लाभ मिलेगा। खासकर युवा खिलाड़ियों को उनके मार्गदर्शन में खेलने और सीखने का मौका मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा, “हमारे रिश्ते की मजबूती भरोसे पर टिकी है। साल 2008 में, मैंने जोर देकर कहा था कि धोनी को CSK का हिस्सा होना चाहिए यह मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन फैसलों में से एक साबित हुआ। ऐसा सिर्फ उनकी उपलब्धियों की वजह से नहीं है, बल्कि इसलिए भी है क्योंकि वह एक बहुत अच्छे इंसान हैं। धोनी हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे, और यह टीम हमेशा उनका घर बनी रहेगी।”

सीएसके ने किया भावुक पोस्ट

सीएसके ने X पर एक भावुक पोस्ट करते हुए कहा, “अनगिनत जीतों, मुश्किल दौर और कभी न भूलने वाली यादों के साथ, MS शुरुआत से ही हमारे सफर का अहम हिस्सा रहे हैं। फ्रैंचाइजी ने कहा कि जिंदगी में एक बार मिलने वाला खिलाड़ी। टीम को कामयाबी दिलाने से लेकर ‘सुपर किंग्स’ की अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन करने तक, धोनी हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे और चेन्नई हमेशा उनका घर रहेगा।”

ऐसा रहा धोनी का IPL करियर

एक कप्तान के तौर पर अपनी शानदार सफलता के अलावा, धोनी IPL इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। धोनी का आईपीएल करियर काफी शानदार रहा है, यहां तक कि आंकड़ों के लिहाज से भी। उन्होंने इस लीग में कुल 278 मैच खेले और 242 पारियों में 5,439 रन बनाए। जिसमें 24 अर्धशतक भी लगाए। इस दौरान, उनका औसत 38.30 और स्ट्राइक रेट 137.45 रहा। IPL में धोनी का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 84 रन है। अपने पूरे करियर में उन्होंने कुल 50 अर्धशतक लगाए, हालांकि वे इस टूर्नामेंट में कभी शतक नहीं बना पाए। उनके नाम 375 चौके और 264 छक्के दर्ज हैं। ये आंकड़े IPL में उनके लंबे और प्रभावशाली सफर की कहानी बताते हैं।

सीएसके को पांच बार बनाया चैंपियंस

धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को रिकॉर्ड पांच IPL खिताब जिताए और 200 से अधिक मैचों में टीम की कप्तानी की। भारत के पूर्व कप्तान, आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही टीम के लिए 212 मैचों में कप्तानी की है। इसके अलावा उनके नाम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा 272 मैच खेलने का रिकॉर्ड है। वह 5,314 रनों के साथ सीएसके के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नेतृत्व में, चेन्नई सुपर किंग्स ने 128 जीत हासिल कीं और 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में IPL ट्रॉफी जीती।

धोनी ने अपने पूरे आईपीएल करियर के दौरान सीएसके के कप्तान के रूप में काम किया। केवल 2022 में ऐसा हुआ था जब कुछ मैचों के लिए रवींद्र जडेजा ने कप्तानी संभाली थी। हालांकि, टीम के खराब प्रदर्शन के बाद, उसी सीजन में धोनी ने फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल ली। इसके बाद, 2024 में उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी।


ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)