उत्तर प्रदेश में नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, करीब 11 लाख महिला वोटर्स बढ़ीं

UP SIR Draft Voter List: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। ‘विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण’ (SSR) अभियान के तहत चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्य की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद इस नई सूची में राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 13.39 करोड़ से बढ़कर 13.58 करोड़ हो गई है। इस नई वोटर लिस्ट के तहत राज्य में करीब 19 लाख वोटर्स बढ़ गए हैं। जिसमें महिला वोटर्स की संख्या इजाफा हुआ है। महिला वोटर्स की संख्या में हुआ इजाफा

Written By :

SK Sharma

Updated

November 17, 2026

up-sir-list.

UP SIR Draft Voter List: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। ‘विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण’ (SSR) अभियान के तहत चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्य की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद इस नई सूची में राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 13.39 करोड़ से बढ़कर 13.58 करोड़ हो गई है। इस नई वोटर लिस्ट के तहत राज्य में करीब 19 लाख वोटर्स बढ़ गए हैं। जिसमें महिला वोटर्स की संख्या इजाफा हुआ है।

महिला वोटर्स की संख्या में हुआ इजाफा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी 75 जिलों में 403 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदाता सूची का एक मसौदा जारी किया गया है। नई ड्राफ्ट सूची में 73,858,510 पुरुष मतदाता, 62,006,353 महिला मतदाता और 4,042 थर्ड जेंडर (अन्य) मतदाता शामिल हैं। संशोधन के बाद, मतदाता सूची में 787,449 पुरुष मतदाताओं और 1,096,828 महिला मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। 10 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची की तुलना में कुल मतदाताओं की संख्या में 1.84 लाख की वृद्धि हुई है। जिसमें करीब 11 लाख महिला वोटर्स की संख्या इजाफा हुआ है। संसोधन के बाद यूपी में कुल मतदाताओं की संख्या- 13,58,68,905 (13.58 करोड़ ) पहुंच गई है।

18-19 साल के मतदाताओं की संख्या में घटी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या में गिरावट आई है। पहले इस आयु वर्ग में 1,763,360 मतदाता थे। अब यह संख्या घटकर 1,183,352 रह गई है। दूसरे शब्दों में, मतदाताओं की संख्या में 580,008 की कमी दर्ज की गई है।

16 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे लिस्ट में नाम

हालांकि, लोगों के पास अभी भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का एक आखिरी मौका है। 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या हटवाने और उसमें सुधार करवाने के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं। आम लोग अपने जिले के चुनाव अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने जिले की ड्राफ्ट मतदाता सूची भी देख सकेंगे, जहां यह सूची उपलब्ध कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि राज्य में ‘विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण ‘ (SSR) के तहत फाइनल वोटर लिस्ट 4 जनवरी को जारी की जाएगी।

21 से 29 नवंबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान

मतदाता सूची को और अधिक समावेशी बनाने और पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए, राज्य भर के सभी मतदान केंद्रों पर 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इन दिनों, बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के मसौदे और आवेदन पत्रों के साथ मौजूद रहेंगे। नागरिक उनसे संपर्क करके मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण सत्यापित कर सकते हैं या आवश्यक आवेदन जमा कर सकते हैं। निर्वाचन विभाग के कार्यक्रम के अनुसार, प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों पर 28 दिसंबर तक कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद, 4 जनवरी 2027 को राज्य की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

मतदाता सूची में कैसे जुड़वाएं अपना नाम

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद, आज से मतदाताओं के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यदि आपका नाम इस सूची में नहीं है, तो पात्र मतदाता ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से अपना नाम इसमें जुड़वा सकते हैं। यह प्रक्रिया 16 दिसंबर तक चलेगी। यदि आपका नाम सूची में नहीं है, तो इसे जुड़वाने के लिए आपको ‘फॉर्म-6’ भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं, ‘फॉर्म-6’ भरें और मांगी गई जानकारी के साथ जरूरी दस्तावेज जमा करें।


ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)