US Flight Shutdown: अमेरिका में एयरलाइन संकट बरकरार, शनिवार को 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द

US Flight Shutdown: अमेरिका में हवाई यात्रा से जुड़ा संकट और गहराता जा रहा है। अमेरिका में कम्युनिकेशन सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को घंटों हवाई परिचालन ठप रहा। हालांकि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने शुक्रवार शाम देशभर में लागू ग्राउंड स्टॉप हटा लिया और विमानों को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दे दी। लेकिन अभी तक हवाई यातायात सामान्य नहीं हो पाया है। इसी के चलते शनिवार को 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जबकि सैकड़ों अन्य उड़ानों में देरी होने की संभावना है। आज 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द फ्लाइट डेटा ट्रैकर

Written By :

SK Sharma

Updated

November 14, 2026

us-airlince

US Flight Shutdown: अमेरिका में हवाई यात्रा से जुड़ा संकट और गहराता जा रहा है। अमेरिका में कम्युनिकेशन सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को घंटों हवाई परिचालन ठप रहा। हालांकि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने शुक्रवार शाम देशभर में लागू ग्राउंड स्टॉप हटा लिया और विमानों को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दे दी। लेकिन अभी तक हवाई यातायात सामान्य नहीं हो पाया है। इसी के चलते शनिवार को 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जबकि सैकड़ों अन्य उड़ानों में देरी होने की संभावना है।

आज 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द

फ्लाइट डेटा ट्रैकर ‘फ्लाइटअवेयर’ (FlightAware) के अनुसार, शनिवार के लिए 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इनमें अमेरिका के भीतर, वहां से बाहर जाने वाली और अमेरिका पहुंचने वाली उड़ानें शामिल हैं। इसके अलावा, 300 से ज्यादा उड़ानों में देरी होने का अनुमान है। एयरलाइंस फिलहाल रद्द और प्रभावित उड़ानों के बैकलॉग को निपटाने में जुटी हैं, साथ ही वे विमानों और क्रू की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी प्रयास कर रही हैं।

अमेरिका में आसमान पर लगा ब्रेक

बता दें कि शुक्रवार को कम्युनिकेशन सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण अमेरिका में चार घंटे से अधिक समय तक हवाई परिचालन ठप रहा। इस दौरान पूरे अमेरिका में 7,700 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई थीं और 8,000 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई थी। जिससे न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन और कैलिफोर्निया समेत कई शहरों के एयरपोर्ट पर यात्री परेशान होते नजर आए। हालांकि शुक्रवार शाम से कुछ उड़ानों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है, और प्रमुख एयरलाइंस ने अपनी सेवाएं पूरी तरह बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। लेकिन, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) द्वारा उड़ानों पर से प्रतिबंध हटाए जाने के बावजूद यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि हवाई अड्डों और एयरलाइनों को पूरी तरह से कामकाज बहाल करने में कुछ समय लगेगा। नतीजतन, आने वाले घंटों में भी उड़ानें देरी से चल सकती हैं या रद्द हो सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे पूरे वीकेंड उड़ानों में होने वाली दिक्कतों के लिए तैयार रहें। एयरलाइंस के सामने अब उन विमानों और क्रू को वापस सही जगहों पर पहुंचाने की चुनौती है, जो उड़ानों के रद्द होने के कारण अलग-अलग हवाई अड्डों पर फंस गए हैं।

परिवहन मंत्री ने कांग्रेस से की ये अपील

गौरतलब है कि शुक्रवार को उड़ानों में आई रुकावटों ने एक बार फिर अमेरिका के विमानन नेटवर्क में संचार प्रणालियों और बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण की जरूरत को सबके सामने ला दिया है। अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने भी चेतावनी दी है कि जब तक हवाई यातायात को सपोर्ट करने वाले तकनीकी सिस्टम को आधुनिक नहीं बनाया जाता, तब तक इस तरह की रुकावटें आती रहेंगी। उन्होंने कांग्रेस से संबंधित कानून पर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया, जिससे FAA के तकनीकी बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के लिए अतिरिक्त फंड मिल सके। डफी ने यह भी कहा कि इस प्रणाली को पूरी तरह से दुरुस्त करने और बेहतर बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की फंडिंग जरूरी है।


ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)