BJP Padyatra Gorakhpur: गोरखपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे नितिन नवीन, राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया

BJP Padyatra Gorakhpur: वोट चोरी को लेकर जारी सियासी उठापटक के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्ष के दावों का जवाब देने के लिए देशव्यापी मोर्चा खोल दिया है। इसी के तहत बुधवार 4 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के साथ मिलकर गोरखपुर में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा निकाली और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए, नितिन नवीन ने कहा कि देश के लोकतंत्र में इतनी ताकत है कि राहुल गांधी

Written By :

SK Sharma

Updated

November 4, 2026

BJP Padyatra Gorakhpur

BJP Padyatra Gorakhpur: वोट चोरी को लेकर जारी सियासी उठापटक के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्ष के दावों का जवाब देने के लिए देशव्यापी मोर्चा खोल दिया है। इसी के तहत बुधवार 4 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के साथ मिलकर गोरखपुर में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा निकाली और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए, नितिन नवीन ने कहा कि देश के लोकतंत्र में इतनी ताकत है कि राहुल गांधी जैसे कितने ही ‘तथाकथित’ युवराज आएंगे और चले जाएंगे, लेकिन इस देश की मिट्टी पर राज देश का सच्चा सपूत नरेंद्र मोदी ही करेगा।

गोरखपुर में भाजपा ने दिखाई ताकत

बता दें कि गोरखपुर में बुधवार को BJP द्वारा “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” पदयात्रा आयोजित की कई थी। जिसमें नितिन नवीन ने सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ हिस्सा लिया। हजारों समर्थकों के साथ करीब डेढ़ किलोमीटर तक पदयात्रा कर पार्टी की ताकत का प्रदर्शन किया। पदयात्रा मार्ग पर बनाए गए 18 स्वागत स्थलों पर कार्यकर्ताओं ने नेताओं का जोरदार स्वागत किया। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू हुई इस पदयात्रा का उद्देश्य विपक्ष के ‘वोट चोरी’ के आरोपों का जवाब देना और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना था। इस अभियान के जरिए, भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के बारे में गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया।

नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए, भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता को गुमराह करने की कई कोशिशें की गई हैं, लेकिन यह एक “नया भारत” है, नई सोच का भारत है। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। देश के 140 करोड़ लोग नरेंद्र मोदी को अपना ‘प्रधान सेवक’ और ‘चौकीदार’ मानते हैं। जनता को पूरा भरोसा है कि केवल नरेंद्र मोदी ही उनके घरों, परिवारों और देश की रक्षा कर सकते हैं। नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के 140 करोड़ नागरिकों का भरोसा और समर्थन हासिल है एक ऐसा भरोसा जो उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पित प्रयासों से अर्जित किया है।

नितिन नवीन ने याद दिलाया कि इसी उत्तर प्रदेश राज्य में, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक बार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध घोषित कर दिया था। कोर्ट ने चुनाव के दौरान चुनाव आयोग और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की ओर इशारा किया था; हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने इसके जवाब में संविधान में संशोधन करके कोर्ट के फैसले को ही पलट दिया था।

बीजेपी की पदयात्रा से घबराएं विपक्षी नेता

नितिन नवीन ने लोकतंत्र की रक्षा में जनभागीदारी के प्रतीक के रूप में इस ‘पदयात्रा’ का जिक्र करते हुए बताया गया कि भाजपा पूरे देश में ऐसी पदयात्राएं आयोजित कर रही है, जिसमें लोकतंत्र को बचाने के लिए आम जनता भी सड़कों पर उतर रही है। इससे विपक्षी दलों के नेता साफ तौर पर घबरा गए हैं।

इससे पहले, बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गोरखपुर हवाई अड्डे पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्य स्तर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पदयात्रा निकाली गई।


ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)