तुषार के बाद आयुष्मान खुराना को लॉरेंस गैंग की धमकी, मांगी करोड़ों की रंगदारी

Ayushmann Khurrana Threat: बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद, फिल्म हस्तियों को लगातार मिल रही धमकियों की खबरें सामने आई हैं। तुषार कपूर के बाद अब अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिली है। उनसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई है। इससे पहले एक्टर तुषार कपूर से वॉइस नोट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी गई थी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज मामले की जांच में जुट गई है। लॉरेंस गैंग के नाम

Written By :

SK Sharma

Updated

November 4, 2026

Ayushmann Khurrana

Ayushmann Khurrana Threat: बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद, फिल्म हस्तियों को लगातार मिल रही धमकियों की खबरें सामने आई हैं। तुषार कपूर के बाद अब अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिली है। उनसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई है। इससे पहले एक्टर तुषार कपूर से वॉइस नोट के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी गई थी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज मामले की जांच में जुट गई है।

लॉरेंस गैंग के नाम मांगी करोड़ों की फिरौती

मिली जानकारी के मुताबिक आयुष्मान खुराना को एक ऑडियो क्लिप भेजी गई। धमकी देने वाले खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी है। हालांकि, लॉरेंस गैंग ने अभी तक इस धमकी की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस इस ऑडियो क्लिप की आवाज का मिलान पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद संदिग्धों के पुराने ऑडियो सैंपल कर रही है। साथ ही मुंबई पुलिस उन लोगों या उस गैंग का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो ये धमकी भरे मैसेज भेजकर फिल्म इंडस्ट्री में दहशत फैला रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह किसी जालसाज का काम है या फिर खुद लॉरेंस गैंग ने ही यह धमकी दी है।

तुषार कपूर से मांगी थी 5 करोड़ की फिरौती

इससे पहले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के बेटे अभिनेता तुषार कपूर को एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला था। ‘हैरी बॉक्सर’ नाम के एक व्यक्ति ने जिसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए तुषार कपूर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। यह ऑडियो मिलने के बाद, अभिनेता ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस फिलहाल उस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है जिसने यह ऑडियो भेजा था।

18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर हुई थी गोलीबारी

गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद बॉलीवुड में धमकियों और रंगदारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। 18 अक्टूबर को, मुंबई के जुहू इलाके में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाईं। यह घटना तब हुई जब अभिनेता फुटबॉल खेलने के बाद वहां से निकल रहे थे। टाइगर तो सुरक्षित रहे, लेकिन उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को चोटें आईं। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसे बाद में क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया।

लॉरेंस गैंग के निशाने पर बॉलीवुड

जांच के दौरान, पुलिस को एक बड़े नेटवर्क के शामिल होने का संदेह हुआ। 27 अक्टूबर को, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ‘महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट’ (MCOCA) के तहत कार्रवाई की। 2 नवंबर तक, इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 13 हो गई थी। जांच के दौरान एक और अहम जानकारी सामने आई। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले, उन्होंने बॉलीवुड के कई अन्य अभिनेताओं की भी रेकी की थी। इनमें सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन शामिल हैं। इसके बाद में तुषार कपूर से फिरौती मांगी गई और अब आयुष्मान खुराना को भी रंगदारी मांगने वाला ऑडियो सामने आया है। फिलहाल पुलिस इन मैसेज को भेजने वालों की पहचान करने और उनका पता लगाने में जुटी है, ताकि किसी भी अनहोनी को समय से पहले रोका जा सके।


ये भी पढ़ेंः-PAK vs ENG: शादाब-रऊफ ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत

ये भी पढ़ेंः-‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर खड़गे के खिलाफ बीजेपी का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)