घर में झगड़ा होने पर पत्नी ने पति का किया ये हाल…

जानकारी के मुताबिक, कस्बा के गोलचक्कर स्थित एक युवक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था।

Written By :

Shweta Singh

Updated

August 12, 2020

ग्रेटर नोएडा रबूपुरा कस्बा में एक युवक के घरेलू विवाद में पहुंचे उसके ससुराल वालों ने युवक और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें-पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक

आरोप है कि मारपीट के बाद भाग रहे आरोपियों का पीछा करने पर कार सवारों ने पीड़ित की बाइक को टक्कर मार दी। आरोपित बाइक को करीब 5 सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गए। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं पहुंची।

पीडि़त ने अपने ससुराल वालों पर फायरिंग का आरोप भी लगाया है। उधर पुलिस घटना को मारपीट का बता रही है। जानकारी के मुताबिक, कस्बा के गोलचक्कर स्थित एक युवक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। सोमवार को विवाद में पहुंचे युवक के ससुराल वालों ने युवक व उसके परिवार के साथ मारपीट की और वह युवक के घर से थोड़ी दूर कार में बैठकर बातचीत करने लगे।

मारपीट की सूचना पर युवक के अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए और आरोपितों को पकडऩे का प्रयास किया। अपने को घिरता देख आरोपित ससुराल वाले अपनी स्कॉर्पियो कार से पीड़ित युवक की बाइक को टक्कर मार दी और बाइक को करीब 5 सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की।

(अधिक खबरों के लिए हमें फेसबुक और टि्वटर पर भी फॉलो करें)