कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कटान से प्रभावित ग्रामों का किया दौरा, सरकार पर बोला हमला

आज दोपहर अचानक बहराइच जिले की कौसर गंज तहसील के कटान क्षेत्र 11 सौ रेती गॉव पहुंचे कांग्रेस अध्यछ अजय कुमार ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा

Written By :

Shweta Singh

Updated

July 29, 2020

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप उर्फ लल्लू ने सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा की एक कटान पीड़ित रो रहे हैं वहीं सरकार सिर्फ हवाई दौरा कर रही है। आज दोपहर अचानक बहराइच जिले की कौसर गंज तहसील के कटान क्षेत्र 11 सौ रेती गॉव पहुंचे कांग्रेस अध्यछ अजय कुमार ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की घाघरा नदी 11 सौ रेती के 5 गॉव को अपनी आगोश में ले चुकी है , 13 मकान कट कर नदी में समा चुके है , सरकार को परियोजना बना कर काम करना चाहिए । लेकिन यहां लोगो की जान से खिलवाड़ हो रहा है ।

यह भी पढ़ें-बिहार में लॉकडाउन की खबर फर्जी, फेक नोटिफिकेशन हुआ था वायरल, जानें पूरा मामला

उन्होंने कहा की सरकार को लोगो की जान बचाना चाहिए लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्री सिर्फ लगातार हवाई दौरा कर रहे हैं , पता नही किसकी पीड़ा सुन रहे हैं , उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री व मंत्री जी जमीन पर आइए और 11 सौ रेती में इन गॉव वालो का दुख दर्द देखिए समझिए ये लोग भय में हैं, रो रहें है बिलख रहे हैं , इनकी मदद करिए जिन लोगो के घर घाघरा नदी समा गए हैं उन्हें घर दीजिए उन्हें राशन गल्ला दीजिए उन्हें मुआवजा दीजिए उन्हें सुरक्षित जगहों पर ले जाइए ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)