सपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का फूंका पुतला

देश मे पेट्रोल व डीजल के लगातार बढ़ रहे दामो को लेकर विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । बढ़ती महंगाई को लेकर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पी एम मोदी का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की ।

Written By :

SK Sharma

Updated

June 27, 2020

बहराइचः देश मे पेट्रोल व डीजल के लगातार बढ़ रहे दामो को लेकर विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । बढ़ती महंगाई को लेकर आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पी एम मोदी का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की ।

ये भी पढ़ें..लखनऊः सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, देखे वीडियो

पूर्व विधायक के के ओझा के नेतृत्व में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल व डीजल के बढ़ रहे दामो बिगड़ती कानून व्यवस्था व लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस की और से किये गए लाठीचार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर पूर्व विधायक के के ओझा ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों को नियंत्रित कर किसानों व आम लोगों को राहत देने की मांग की है ।

ये भी पढ़ें..अयोध्या: मस्जिद के लिए दी गई 5 एकड़ जमीन, ‘रामलला’ से है इतनी दूर!

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच)