जमीन के चन्द टुकड़े के लिए भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

कलयुगी भाई देर रात दरवाजे पर सो रहे अपने बड़े भाई को धारदार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अधीक्षक का दावा है कि उदयराज अपने बड़े भाई 60 वर्षीय राम अभिलाष यादव की हत्या के...

Written By :

SK Sharma

Updated

June 9, 2020

प्रतापगढ़ः कलयुगी भाई देर रात दरवाजे पर सो रहे अपने बड़े भाई को धारदार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अधीक्षक का दावा है कि उदयराज अपने बड़े भाई 60 वर्षीय राम अभिलाष यादव की हत्या के बाद अस्पताल लेकर पहुचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें..लखनऊ: एटीएस प्रभारी के घर पर चोरों ने बोला धावा, मचा हड़कंप

घटना उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की पट्टी कोतवाली अंतर्गत जैतापुर गांव की है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक राम अभिलाष यादव अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था जिसके बीबी बच्चे नही थे और उदयराज के साथ रहता था।

एक थप्पड़ ने ली बड़े भाई की जान…

जिसके चलते उदयराज को अपेक्षा थी कि उसके हिस्से की प्रॉपर्टी उसे मिलेगी, लेकिन मृतक वसीयत के जरिए अपने हिस्से की आधी प्रॉपर्टी दूसरे भाई हीरालाल को भी देना चाहता था। इसी बात को लेकर सप्ताह भर पहले दोनों भाइयों में कहासुनी हुई तो राम अभिलाष ने उदयराज को एक थप्पड़ मार दिया था।

मृतक की भतीजी गमजदा…

एक तो प्रॉपर्टी का लालच ऊपर से थप्पड़ की कसक ने उदयराज को अंधा बना दिया और अपने ही भाई के खून से हांथों को लाल कर लिया। लेकिन नियति का खेल देखिए कि उदयराज को न माया मिली न राम और पहुच गया सलाखों के पीछे। मृतक की भतीजी गमजदा है हालांकि उसका कहना है ताऊ बाहर सो रहे थे रात एक बजे मम्मी और चाची के रोने की आवाज सुनकर हम जाग गए बाहर आये तो देखा कि ताऊ की हत्या हो गई है।

ये भी पढ़ें..खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा, अवैध भंडारण सीज

(रिपोर्ट- मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़)