Corona के चलते घरों में अदा की ईद की नमाज

बदायूं में कोरोना (Corona) महामारी के संक्रमण के चलते शहर और कस्वो में घरों पर ईद उल फितर की नमाज अदा की गई , सभी लोगों ने घर पर ईद की नवाज अदा कर अपने देश , प्रदेश सहित पुरे विश्व को करोना वायरस ...

Written By :

SK Sharma

Updated

May 25, 2020

बदायूं में कोरोना (Corona) महामारी के संक्रमण के चलते शहर और कस्वो में घरों पर ईद उल फितर की नमाज अदा की गई , सभी लोगों ने घर पर ईद की नवाज अदा कर अपने देश , प्रदेश सहित पुरे विश्व को करोना वायरस (Corona) के संक्रमण की मुक्ति मिलें और देश में अमन चैन बना रहे इसके लिए भी दुआएं मांगी , जिले की मस्जिदों में इमाम द्वारा केबल पांच व्यक्तियों के दुआरा ईद की नमाज अदा कर मुल्क की सलामती को दुआएं मांगी गयी ।

ये भी पढ़ें..नौकरी जाने के गम में जवान को पड़ा दिल का दौरा

बिल्सी कस्वे के नवाजी नदीम अल्वी ने बताया कि इस Corona महामारी के चलते ईद का पर्व हम घर पर ही रह कर मना रहे है साथ ही लॉक डाउन में प्रशासन का पूरा सहयोग किया जा रहा है । वही शाही इमाम असरारुल हक ने बताया ईद उल फितर की नमाज अदा कर मुल्क से कोरोना महामारी के खात्मे को दुआए की गई।

चुकी इस समय पूरा देश कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा हैऔर लोगो को इससे बचाव के लिए देश में लोग डाउन भी लगाया गया है।सभी को आज ईद उल फितर का पर्व भी लॉक डाउन का पालन करते हुए मनाना चाहिये , वही मजिदो और ईदगाह पर पुलिस प्रशासन ने मुस्तैद रहते हुये काफी सतर्कता बरतते हुए फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए अपने घरो पर रह कर ही ईद का पर्व मानने की अपील की।

ये भी पढ़ें..जमीन विवाद में लहराए असलहे, Video वायरल

(रिपोर्ट- राहुल सक्सेना, बादयूं)