भारी पड़ी छेड़खानी, ग्रामीणों ने पकड़कर किया गंजा

बलिया के मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे छेड़खानी (Molestation) के आरोपियों का सिर मुंडवाया गया है। दरअसल वायरल वीडियो में दिख रहे दोनो युवकों पर शौच...

Written By :

SK Sharma

Updated

May 23, 2020

बलिया के मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे छेड़खानी (Molestation) के आरोपियों का सिर मुंडवाया गया है। दरअसल वायरल वीडियो में दिख रहे दोनो युवकों पर शौच के लिए जा रही एक लड़की पर छेड़खानी का आरोप है। वही पुलिस ने आरोपी 3 युवकों सहित आरोपियों के साथ ही मुंडन करने वाले लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें..अमेरिका पहुुंची ज्योति के संघर्ष की कहानी, ट्रंप की बेटी ने भी की तारीफ

बलिया के मनियर थाना अंतर्गत एक गांव में लड़की से छेड़खानी (Molestation) करना युवकों के लिए तब भारी पड़ गया जब गांव वालों के सामने ही आरोपी युवकों में से ही दो युवकों का सिर मुड़वा दिया गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गांव वालों के बीच दोनो युवक बिना कपड़े के सिर छुपाए बैठे हुए है। वायरल वीडियो में एक आरोपी युवक अपनी गलती ग्रामीणों के सामने स्वीकार करते हुए दुबारा ऐसी गलती न करने की बात कहते हुए दिखाई पड़ रहा है।

पुलिस ने ग्रामीणों पर भी दर्ज किया मुकदमा

वही बलिया पुलिस के एएसपी संजय कुमार का कहना है कि शौच के लिए गयी एक युवती के साथ तीन युवकों ने छेड़खानी (Molestation) करने की कोशिश की जिस पर तेज आवाज सुनकर गांव वालों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और उनका सिर मुड़वाने का वीडियो भी वायरल हो गया है।

वही पुलिस के मुताबिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जब कि आरोपियों का सिर मुड़वाने वाले लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है वही एएसपी का कहना है कि ऐसे लोगो को नही बख्शा जाएगा जो कानून को अपने हाथ मे लेते है।

ये भी पढ़ें..अंधविश्वासः कोरोना का खौफ, किशोरी ने जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाई

(रिपोर्ट- मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़)