लखनऊ: बंथरा इलाके में एक ही परिवार के 6 लोगों की धारदार हथियार से हत्या

अजय नाम के युवक ने अपने माता-पिता भाई भाभी और भतीजे की धारदार हथियार से हमला बोलकर मौत के घाट उतार दिया

Written By :

Shweta Singh

Updated

May 1, 2020

लखनऊ–बंथरा के नानमऊ गांव में अजय नाम के युवक ने अपने माता-पिता भाई भाभी और भतीजे की धारदार हथियार से हमला बोलकर मौत के घाट उतार दिया है।

लखनऊ बंथरा के नानमऊ गांव में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। पारिवारिक विवाद में हत्या का शक है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि अजय नाम के युवक ने अपने माता-पिता, भाई, भाभी और भतीजे की धारदार हथियार से हमला बोलकर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। अभी तक पूरा मामला स्पष्ट नहीं हो सका है।

बताया जा रहा है कि कुछ लोग घायल भी हैं। हालांकि अभी उनकी स्थिति क्या है, इसके बारे में कोई कुछ बोल नहीं रहा है।