सीतापुरः सिपाही ने बीच सड़क पर दरोगा को पीटा, वीडियो वायरल

देशभर में इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन चल रह है। कोरोना लॉकडाउन में पुलिस (police) मुस्तैदी से अपने काम में लगी हुई है। पुलिस जनता को घरों में रहने की अपील...

Written By :

SK Sharma

Updated

April 21, 2020

देशभर में इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन चल रह है। कोरोना लॉकडाउन में पुलिस (police) मुस्तैदी से अपने काम में लगी हुई है। पुलिस जनता को घरों में रहने की अपील और लॉकडाउन का नियमों का पालन करने की सलाह दे रही है।

ये भी पढ़ें..लॉकडाउनः कोटेदार की मनमानी, 35 की जगह दे रहे सिर्फ 5 किलो राशन

इस बीच यूपी के सीतापुर जिले में यूपी पुलिस (police) को शर्मसार देने वाली घटना सामने आई है। यहां कोरोना ड्यूटी के दौरान दरोगा और सिपाही बीच सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल यूपी पुलिस को शर्मसार कर देने वाली घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के आंख अस्पताल चौराहे की है। यहां कोरोना ड्यूटी पर तैनात दरोगा और सिपाही की किसी बात को लेकर विवाद हो गया है। विवाद इतना बढ़ गया कि सिपाही ने बीच सड़क पर ही दरोगा को अपनी लाठी से पीटने लगा। हालांकि वहां मौजूद सिपाहियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इसी बीच किसी ने किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडियो पर शेयर कर दिया।

सिपाही पर केस दर्ज

वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह बीच सड़क पर यूपी पुलिस को शर्मसार किया जा रहा है। वीडियो में देख सकते है किस तरह सिपाही दरोगा को अपनी लाठी से बेरहमी से पीट रहा है। फिलहाल दरोगा की तहरीर पर सिपाही के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।

ये भी पढ़ें..लखनऊः बेखौफ बदमाशों ने KGMU डॉक्टर को गोली मार लूटी कार

(रिपोर्ट- सुमित बाजपेयी, सीतापुर)