तब्लीगी जमात के 17 विदेशी नागरिकों को पुलिस ने भेजा जेल

बहराइच– तबलीगी जमात के लिए विदेश से आए 17 लोगों को क्वारंटाइन किया गया था। समय सीमा पूरा होने के बाद सभी को पुलिस ने रिमांड पर लेते हुए जेल भेजा है। जेल में उनके रहने की अलग से व्यवस्था की गई है। तब्लीगी जमात के लिए बहराइच में थाईलैंड से सात और इंडोनेशिया से दस मौलाना आए थे। इसमें थाईलैंड के सात मौलाना ताज मस्जिद में मिले थे। जबकि इंडोनेशिया के दस मौलाना बशीरगंज के कुरैश मस्जिद में थे। इन सभी के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज किया गया था। सभी 17 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटाइन

Written By :

Shweta Singh

Updated

April 12, 2020

बहराइच– तबलीगी जमात के लिए विदेश से आए 17 लोगों को क्वारंटाइन किया गया था। समय सीमा पूरा होने के बाद सभी को पुलिस ने रिमांड पर लेते हुए जेल भेजा है। जेल में उनके रहने की अलग से व्यवस्था की गई है।

तब्लीगी जमात के लिए बहराइच में थाईलैंड से सात और इंडोनेशिया से दस मौलाना आए थे। इसमें थाईलैंड के सात मौलाना ताज मस्जिद में मिले थे। जबकि इंडोनेशिया के दस मौलाना बशीरगंज के कुरैश मस्जिद में थे। इन सभी के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज किया गया था। सभी 17 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटाइन कर रखा था। इसकी समयसीमा शुक्रवार को पूरी हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को रिमांड पर लेने की कार्रवाई की। रिमांड पेशी के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया कि सभी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जेल अधीक्षक एएन त्रिपाठी ने बताया कि सभी को अलग बैरक में रखने की व्यवस्था की गई है। सेनेटाइजेशन की भी कार्रवाई की जा रही है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)