अपहरणकर्ता ने फिरौती में मांगी शादी के लिए लड़की

मथुरा — आज तक आपने रुपये के लिए या फिर रंजिशन अपहरण होने की खबरे तो सुनी होंगी। लेकिन आज पुलिस ने एक ऐसे चौकाने वाले मामले का खुलासा किया है। जिसमे अपहरणकर्ता ने फिरौती में शादी करने के लिए एक लड़की उपलब्ध कराने की मांग की। दरअसल नौ वर्ष के बालक की अपहरण की असली वजह एक लड़की है। जिससे अपहरण करने वाले शादी कर सके।लेकिन न तो शादी करने के लिये उन्हें फिरौती मे लड़की मिली न ही दस लाख रुपये। हां जेल जैसी ससुरल जरूर मिल गई जहां अब ये बदमाश हर रोज अपने दुल्हन के सपनो

Written By :

admin

Updated

January 3, 2018

मथुरा — आज तक आपने रुपये के लिए या फिर रंजिशन अपहरण होने की खबरे तो सुनी होंगी। लेकिन आज पुलिस ने एक ऐसे चौकाने वाले मामले का खुलासा किया है। जिसमे अपहरणकर्ता ने फिरौती में शादी करने के लिए एक लड़की उपलब्ध कराने की मांग की।

दरअसल नौ वर्ष के बालक की अपहरण की असली वजह एक लड़की है। जिससे अपहरण करने वाले शादी कर सके।लेकिन न तो शादी करने के लिये उन्हें फिरौती मे लड़की मिली न ही दस लाख रुपये। हां जेल जैसी ससुरल जरूर मिल गई जहां अब ये बदमाश हर रोज अपने दुल्हन के सपनो के साथ दिन बिताने वाले है।

बता दें कि मथुरा  के थाना राया पुलिस ने 2 दिन पूर्व 9 वर्षीय बालक सचिन के अपहरण किये जाने की घटना का आज खुलासा किया। जिसमे सचिन को अगुवा करने वालो ने परिवार से 10 लाख रुपये की फिरौती और शादी के लिये एक महिला को उपलब्ध कराने की मांग की गई थी . फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बालक को उनके चंगुल मुक्त करायाल

मामला राया इलाके के धगोई गांव का है।यहा के निवासी योगेंद्र के 9 वर्षीय पुत्र सचिन  को एक जनवरी को उसी के मौसी का लड़का ग्रीटिंग कार्ड दिलवाने के बहाने अपहरण कर ले गया था ।देर रात तक जब बालक घर नही लोटा परिवार वाले घबरा गए। लेकिन कुछ देर बाद एक नंबर से फोन आया जिसमें 10 लाख रुपये औऱ शादी के लिये एक महिला की मांग की गई।

वहीं परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस की दी।जिसके बाद हरकत मे आई पुलिस ने छानबीन करके एक आरोपी के रिश्तेदार धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य आरोपी राजेश अभी भी फरार है ।बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यमुना एक्सप्रेसवे के समीप से भेष बदलकर आरोपियों से बच्चे को सकुशल बरामद किया है।

रिपोेर्ट-सुरेश सैनी,मथुरा