Sanitization के लिए नगर विकास मंत्री ने खरीदे ट्रैक्टर व टैंकर

लखनऊ: कोरोना वायरस (कोविड-19) से फैले संक्रमण की रोकथाम हेतु नगर निगम लखनऊ के संसाधनो में वृद्धि (Sanitization) करने के उद्देश्य से नगर विकास मंत्री जी द्वारा अपनी विधायक निधि से 5 ट्रेक्टर (34 एच.पी.) एवं 5 हजार लीटर का वाटर टैंकर क्रय किया गया। यह भी पढ़ें-तहसीलदार पिटाई मामले पर कांग्रेस का तंज,-‘भाजपा के माननीयों का असली चेहरा उजागर’ उपरोक्त ट्रैक्टर व टैंकर द्वारा सम्पूर्ण शहर में उक्त सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव Sanitization किया जायेगा। आज उक्त ट्रैक्टरो का उद्घाटन मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी महोदय की उपस्थिति में किया गया।ट्रैक्टरों को परिवर्तन चैराहे से हरी झण्डी दिखाकर कार्य पर रवाना

Written By :

Shweta Singh

Updated

April 8, 2020

लखनऊ: कोरोना वायरस (कोविड-19) से फैले संक्रमण की रोकथाम हेतु नगर निगम लखनऊ के संसाधनो में वृद्धि (Sanitization) करने के उद्देश्य से नगर विकास मंत्री जी द्वारा अपनी विधायक निधि से 5 ट्रेक्टर (34 एच.पी.) एवं 5 हजार लीटर का वाटर टैंकर क्रय किया गया।

यह भी पढ़ें-तहसीलदार पिटाई मामले पर कांग्रेस का तंज,-‘भाजपा के माननीयों का असली चेहरा उजागर’

उपरोक्त ट्रैक्टर व टैंकर द्वारा सम्पूर्ण शहर में उक्त सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव Sanitization किया जायेगा। आज उक्त ट्रैक्टरो का उद्घाटन मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी महोदय की उपस्थिति में किया गया।ट्रैक्टरों को परिवर्तन चैराहे से हरी झण्डी दिखाकर कार्य पर रवाना किया गया। Sanitization कार्यक्रम में नगर आयुक्त व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम हेतु लाॅकडाउन के दौरान शहर में सफाई एवं सैनीटाजेशन Sanitization का कार्य कराया जा रहा है। इस लाॅकडाउन अवधि में निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 10 कम्युनिटी किचेन स्थापित किये गये है। नगर निगम के इन कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 71821 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है।

इसके अतिरिक्त नगर आयुक्त डाॅ. इन्द्रमणि जी द्वारा एवं समस्त नगर निगम के अधिकारी यथा अपर नगर आयुक्त, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारियों द्वारा भोजन वितरण में सहयोग किया गया।

उपरोक्त के अतिरिक्त आज से नगर निगम द्वारा आवारा पशुओं जैसे कुत्ते इत्यादि के लिए भी भोजन तैयार कराकर खिलाया गया।

कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी – एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है जिसमें आज श्री रामपाल शर्मा, निवासी. राजाजीपुरम द्वारा रु. 51000-00 की चेक प्रदान की गयी। अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।