corona: कनिका की सेहत में सुधार, अस्पताल में नर्सों को सुना रहीं कहानियां

राजधानी लखनऊ के PGI अस्पताल में भर्ती कोरोना पीडिता सिंगर कनिका कपूर Kanika Kapoor की सेहत में लगातार सुधार देखा जा रहा है। बताया जा रहा कि रविवार को कनिका ने वार्ड में मौजूद डॉक्टर और नर्सों से अच्छे से बात की।

Written By :

SK Sharma

Updated

March 29, 2020

राजधानी लखनऊ के PGI अस्पताल में भर्ती कोरोना पीडिता सिंगर कनिका कपूर (kanika kapoor) की सेहत में लगातार सुधार देखा जा रहा है। बताया जा रहा कि रविवार को कनिका (kanika kapoor) ने वार्ड में मौजूद डॉक्टर और नर्सों से अच्छे से बात की। वह खुद बोली कि अब उसकी तबीयत पहले से बेहतर है। इस दौरान कनिका कपूर ने स्टाफ के साथ पारिवारिक और पुराने अनुभव साझा करने के साथ बॉलीवुड से जुडी बाते भी शेयर की।

ये भी पढ़ें..अक्षय कुमार ने दान दिए 25 करोड़, पत्नी ने ट्विंकल ने बताई चौकाने वाली वजह

बता दें कि आज कनिका (kanika kapoor) का पुनः तीसरा नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। क्योंकि गुरुवार को लिये गए नमूने की जांच तकनीकी वजह से नहीं हो सकी। उधर, PGI के ही कोरोना वार्ड में एक संदिग्ध और संस्थान के जी ब्लॉक के वार्डों में दूसरी बीमारियों के पीड़ित पांच मरीजों के लिये गए नमूनों की जांच निगेटिव आयी है। वार्ड में भर्ती संदिग्ध की शनिवार को छुट्टी कर दी गई थी। जबकि वार्ड में भर्ती अन्य दो संदिग्ध के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। पीजीआई की पुरानी ओपीडी में संचालित 10 बेड का कोरोना वार्ड राजधानी कोविड अस्पताल में एक अप्रैल से पहले शिफ्ट किया जाएगा।

11 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं कनिका

गौरतलब है कि कनिका कपूर 11 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं। इस दौरान उन्होंने गत 13, 14 और 15 मार्च को होली से जुड़ी दो-तीन पार्टियों में शिरकत की थी। वे छोटे आयोजन थे और कुल मिलाकर इनमें 250 से 300 लोगों ने शिरकत की थी। कनिका की शिरकत वाली पार्टियों में अनेक राजनेता और अधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें उत्तर प्रदेश के कुछ मंत्री भी हैं। वहीं जानकारी होने के बाद लखनऊ में हड़कंप मच गया था।

ये भी पढ़ें..कोरोना वायरस से स्पेन की राजकुमारी की मौत