मनचले आशिक ने छात्रा को सरेराह मारी गोली

मथुरा –सीएम योगी के एंटी रोमियो स्क्वॉयड के दावों की पोल खोलती एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में मनचलों ने सरेराह स्कूल जाती छात्रा को गोली मार दी। वहीं गोली लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।बता दें कि मथुरा के थाना हाईवे इलाके में दुस्साहसिक मनचलों ने आज सुबह स्कूल जाती एक छात्रा को गोली मार दी छात्रा गोवर्धन रोड स्थित रोडवेज कॉलोनी की रहने वाली

Written By :

admin

Updated

December 26, 2017

मथुरा –सीएम योगी के एंटी रोमियो स्क्वॉयड के दावों की पोल खोलती एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में मनचलों ने सरेराह स्कूल जाती छात्रा को गोली मार दी। वहीं गोली लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।बता दें कि मथुरा के थाना हाईवे इलाके में दुस्साहसिक मनचलों ने आज सुबह स्कूल जाती एक छात्रा को गोली मार दी छात्रा गोवर्धन रोड स्थित रोडवेज कॉलोनी की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार यह मनचले पिछले कई दिनों से छात्रा को परेशान करते थे इस कारण छात्रा अपनी मां के साथ स्कूल जाया करती थी। 

मंगलवार को छात्रा अकेले ही स्कूल जाने के लिए निकली इस दौरान जितेंद्र नामक मनचले ने उसके साथ छेड़छाड़ की जिसका विरोध करने पर उसे गोली मार दी गई । वहीं गोली मारने के बाद मनचले घटनास्थल से फरार हो गए । वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे फोटो की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा अपनी मां के साथ स्कूल जाने के लिए मजबूर थी। अकेले जाने के दौरान छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसे गोली मार दी गई।अब  इस घटना से सवाल उठता है कि आखिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंटी रोमियो स्क्वॉयड के गठन का क्या महत्व है।

रिपोेर्ट- सुरेश सैना,मथुरा