नगर निगम से संबद्ध होंगे 88 गांवों के लेखपाल

लखनऊ–प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगर निगम की सीमा में आने वाले 88 गांवों से जुड़े लेखपाल जल्द ही नगर निगम से संबद्ध कर दिए जाएंगे। इसके लिए नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने डीएम अभिषेक प्रकाश को पत्र लिखा है। लेखपालों के संबद्ध होने के बाद इन गांवों की संपत्तियों का आवंटन और निस्तारण इनकी मदद से ही होगा। नगर निगम की सीमा में शामिल किए गए राजधानी के 88 गांवों की ग्राम सभाओं का अस्तित्व जल्द ही खत्म हो जाएगा। इसके बाद गांवों में सफाई सहित अन्य सुविधाओं की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। गांवों के अभिलेखों के अनुरक्षण

Written By :

Shweta Singh

Updated

February 27, 2020

लखनऊ–प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगर निगम की सीमा में आने वाले 88 गांवों से जुड़े लेखपाल जल्द ही नगर निगम से संबद्ध कर दिए जाएंगे। इसके लिए नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने डीएम अभिषेक प्रकाश को पत्र लिखा है।

लेखपालों के संबद्ध होने के बाद इन गांवों की संपत्तियों का आवंटन और निस्तारण इनकी मदद से ही होगा। नगर निगम की सीमा में शामिल किए गए राजधानी के 88 गांवों की ग्राम सभाओं का अस्तित्व जल्द ही खत्म हो जाएगा। इसके बाद गांवों में सफाई सहित अन्य सुविधाओं की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। गांवों के अभिलेखों के अनुरक्षण का कार्य भूमि प्रबंधक समिति करेगी।

समिति के पदेन सचिव लेखपाल होते हैं। ऐसे में लेखपाल ही गांवों के अभिलेखों का निरीक्षण, आवंटन व निस्तारण करेंगे। इसे देखते हुए नगर आयुक्त ने गांवों के हस्तांतरण तक लेखपालों को नगर निगम से संबद्ध करने की अपील की है।