‘दौड़ेगा भारत तभी तो आगे बढ़ेगा भारत’: महापौर संयुक्ता भाटिया

लखनऊ–लखनऊ को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए जयपुरिया गोयल कैंपस द्वारा रन फ़ॉर क्लीन एंड ग्रीन लखनऊ मैराथन का आयोजन मिनी स्टेडियम,गोमती नगर लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज के इस व्यस्त जीवनशैली में अपने शरीर को स्वस्थ्य रखना बेहद जरूरी है।इस व्यस्त जीवनशैली में इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। खेलकूद आज के जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है।पहले लोग कहते थे खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब पर आज स्थिति ऐसी नही है, खेलो के माध्यम से

Written By :

Shweta Singh

Updated

February 24, 2020

लखनऊ–लखनऊ को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए जयपुरिया गोयल कैंपस द्वारा रन फ़ॉर क्लीन एंड ग्रीन लखनऊ मैराथन का आयोजन मिनी स्टेडियम,गोमती नगर लखनऊ में किया गया।

कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज के इस व्यस्त जीवनशैली में अपने शरीर को स्वस्थ्य रखना बेहद जरूरी है।इस व्यस्त जीवनशैली में इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए।

खेलकूद आज के जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है।पहले लोग कहते थे खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब पर आज स्थिति ऐसी नही है, खेलो के माध्यम से ही हमारे खिलाड़ी देश और दुनिया मे भारत का मस्तक ऊंचा कर रहे है। मैराथन में विजयी धावकों को महापौर जी द्वारा प्रोत्साहित एवं पुरुस्कृत भी किया गया।