तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, होमगार्ड की मौत

बहराइच — जिले के बहराइच-लखनऊ हाईवे पर गजाधरपुर के निकट एक पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दो होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। एक होमगार्ड की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे होमगार्ड को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बहराइच-लखनऊ हाईवे पर फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर के निकट गीता सिंह पेट्रोल पंप स्थित है। बुधवार की देर शाम बौंडी थाने में तैनात होमगार्ड अर्जुन सिंह व कैसरगंज थाने में तैनात प्रहलाद कुमार बाइक से कैसरगंज की ओर जा रहे थे। तभी लखनऊ की ओर से

Written By :

SK Sharma

Updated

February 13, 2020

बहराइच — जिले के बहराइच-लखनऊ हाईवे पर गजाधरपुर के निकट एक पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दो होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। एक होमगार्ड की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे होमगार्ड को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

बहराइच-लखनऊ हाईवे पर फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर के निकट गीता सिंह पेट्रोल पंप स्थित है। बुधवार की देर शाम बौंडी थाने में तैनात होमगार्ड अर्जुन सिंह व कैसरगंज थाने में तैनात प्रहलाद कुमार बाइक से कैसरगंज की ओर जा रहे थे। तभी लखनऊ की ओर से आ रही एक डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे होमगार्ड अर्जुन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल होमगार्ड को तत्काल एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कालेज बहराइच में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि डीसीएम को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

(रिपोेर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)