अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत को हराकर बांग्लादेश पहली बार बना वर्ल्ड चैम्पियन

स्पोर्ट्स डेस्क — बांग्लादेश ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में चार बार की चैम्पियन भारत को तीन विकेट से हराकर पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल (88) और तिलक वर्मा (38) के दम पर बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 178 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में बांग्लादेश ने परवेज हुसैन (47) और कप्तान अकबर अली (43*) की शानदार पारी के दम पर यह खिताबी मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया। बांग्लादेश ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत को 47.2 ओवर में 177

Written By :

SK Sharma

Updated

February 10, 2020

स्पोर्ट्स डेस्क — बांग्लादेश ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में चार बार की चैम्पियन भारत को तीन विकेट से हराकर पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल (88) और तिलक वर्मा (38) के दम पर बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 178 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में बांग्लादेश ने परवेज हुसैन (47) और कप्तान अकबर अली (43*) की शानदार पारी के दम पर यह खिताबी मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया।

बांग्लादेश ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत को 47.2 ओवर में 177 रन पर रोक दिया और बारिश के कारण 170 रन के संशोधित लक्ष्य को 42.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने इसके बाद मैदान पर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का जश्न मनाया।

बांग्लादेश ने जब 41 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन बना लिए थे कि बारिश आने के कारण खेल रोक देना पड़ा। उस समय बांग्लादेश डकवर्थ लुइस नियम के तहत पर स्कोर से 18 रन आगे था। बारिश तेज हो गयी और पिच पर कवर लगा दिए गए। खेल जब शुरू हुआ तो बांग्लादेश के लिए लक्ष्य 46 ओवर में 170 रन हो चुका था।बांग्लादेश ने जीत के लिए जरूरी 7 रन 7 गेंदों में बना लिए। अकबर अली टीम की जीत के हीरो रहे जिन्होंने विषम परिस्थितियों में गजब का धैर्य दिखाते हुए 77 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 43 रन की मैच विजयी पारी खेली। रकीबुल हसन नौ रन पर नाबाद रहे।