जब दो सांडों में छिड़ गई वर्चस्व की जंग और फिर…

जालौन — डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की फाइट आपने टेलीविजन पर लाइव बहुत देखी होगी, लेकिन अब हम आपको एक ऐसी बिग फाइट दिखाने वाले हैं, जिसे देखकर आप निश्चित ही कहेंगे कि ऐसी फाइट कहीं नहीं देखी होगी। यह फाइट है दो सांडों के बीच की। जिनके बीच अपने वर्चस्व को लेकर खूब लड़ाई हुई जिसमें आखिरकार एक साँड़ को हार का सामना करना पड़ा। यह तस्वीर है जालौन के उरई शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे की। जहां पर शाम के वक्त है 2 सांड अपने-अपने वर्चस्व को लेकर आपस में लड़ गये। जिनके बीच बहुत देर तक फाइट होती रही,

Written By :

SK Sharma

Updated

February 1, 2020

जालौन — डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की फाइट आपने टेलीविजन पर लाइव बहुत देखी होगी, लेकिन अब हम आपको एक ऐसी बिग फाइट दिखाने वाले हैं, जिसे देखकर आप निश्चित ही कहेंगे कि ऐसी फाइट कहीं नहीं देखी होगी। यह फाइट है दो सांडों के बीच की। जिनके बीच अपने वर्चस्व को लेकर खूब लड़ाई हुई जिसमें आखिरकार एक साँड़ को हार का सामना करना पड़ा।

यह तस्वीर है जालौन के उरई शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे की। जहां पर शाम के वक्त है 2 सांड अपने-अपने वर्चस्व को लेकर आपस में लड़ गये। जिनके बीच बहुत देर तक फाइट होती रही, जिसे देख लोगों की जान हलक में आ गई। लोग अपने आप को बचाते फिरते रहे। लेकिन इन सांडों के बीच बिग फाइट जब तक नहीं रुकी जब तक दूसरे सांड ने हार नहीं मान ली। बता दे कि इस लड़ाई के दौरान अगर को इंसान आ जाता तो निश्चित ही उसके लिये बड़ी मुसीबत हो जाती।

बता दे कि की योगी सरकार अन्ना मवेशी को गौशाला में बंद करने की बात करती है, लेकिन सड़क पर घूमने वाले यह आवारा सांड लोगों के लिए निश्चित ही मुसीबत बने हुए हैं। लेकिन अब देखना है सरकार इन जानवरों की क्या व्यवस्था करती है, जिससे लोग सुरक्षित रह सकें।

(रिपोर्ट-अनुज कौशिक, जालौन)