पति बना हैवान, बीच सड़क पर पत्नी को बेदर्दी से पीटा,वीडियो वायरल

प्रतापगढ़ — यूपी के प्रतापगढ़ में एक पति द्वारा की हैवानियत का खौफनाक वीडियों सामने आया है। यहां पति अपनी पत्नी के बाल पकड़कर सरेआम सड़क पर घसीटा तथा उसकी लात-घूसों से दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई करता रहा।इस दौरान वहां मौजूद लोग पिटाई का तमाशा देखते हुए वीडियों बनाते रहे। वहीं पिटाई का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरु कर दी है। दरअसल मामला अंतू कोतवाली क्षेत्र का है। यहां उदयपुर की सोनम की अंतू कोतवाली के मझिलहा के दीपक से दो साल पहले शादी हुई थी।बताया जा रहा

Written By :

SK Sharma

Updated

January 30, 2020

प्रतापगढ़ — यूपी के प्रतापगढ़ में एक पति द्वारा की हैवानियत का खौफनाक वीडियों सामने आया है। यहां पति अपनी पत्नी के बाल पकड़कर सरेआम सड़क पर घसीटा तथा उसकी लात-घूसों से दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई करता रहा।इस दौरान वहां मौजूद लोग पिटाई का तमाशा देखते हुए वीडियों बनाते रहे। वहीं पिटाई का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरु कर दी है।

दरअसल मामला अंतू कोतवाली क्षेत्र का है। यहां उदयपुर की सोनम की अंतू कोतवाली के मझिलहा के दीपक से दो साल पहले शादी हुई थी।बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी पर शक करता था जिसको लेकर घर में आए दिन मारता पीटता था।यहीं नही पत्नी ने खुद पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा था।वहीं मारपीट से पीड़ित पत्नी शिकायत करने थाने जा रही थी।लेकिन जालिम पति ने रास्ते ही पकड़ कर बेरहमी लात घुसो से पीटने लगा। खैर हो वहां मौजूद राहगीरों का जिन्होंने महिला को हैवान पति के चंगुल से छुड़ाया और किसी तरह महिला पुलिस के पास पहुंची।

इस दौरान आरोपी पति फरार हो गया।उधर महिला की पिटाई का वीडियों जिले में तेजी से वायरल हो रहा है।जबकि पुलिस फरार आरोपी पति की तलाश कर रही है।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)