विशालकाय अजगर ने रोकी वाहनों की रफ्तार

लखीमपुर — यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में दिल्ली से नेपाल जाने वाले मार्ग पर उस वक्त रफ्तार पर ब्रेक लग गई जब मंगलवार सुबह लगभग 20 फुट का एक अजगर अचानक से निकल गया. विशालकाय अजगर के सड़क पर आने से लंबा जाम लग गया. दरअसल, दुधवा टाइगर रिजर्व से होकर दिल्ली से नेपाल वाली सड़क पर एक दिलचस्‍प नजारा देखने को मिला जब एक विशालकाय अजगर निकल आया . वैसे तो इन दिनों अजगर का देखा जाना बहुत कम होता है, लेकिन हल्की धूप निकलने के चलते अजगर रोड पार कर रहा था. बताया जा रहा है कि

Written By :

SK Sharma

Updated

January 28, 2020

लखीमपुर — यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में दिल्ली से नेपाल जाने वाले मार्ग पर उस वक्त रफ्तार पर ब्रेक लग गई जब मंगलवार सुबह लगभग 20 फुट का एक अजगर अचानक से निकल गया. विशालकाय अजगर के सड़क पर आने से लंबा जाम लग गया.

दरअसल, दुधवा टाइगर रिजर्व से होकर दिल्ली से नेपाल वाली सड़क पर एक दिलचस्‍प नजारा देखने को मिला जब एक विशालकाय अजगर निकल आया . वैसे तो इन दिनों अजगर का देखा जाना बहुत कम होता है, लेकिन हल्की धूप निकलने के चलते अजगर रोड पार कर रहा था.

लखीमपुर खीरी: 20 फुट लंबे और एक क्विंटल वजन के अजगर ने रोकी ट्रैफिक की रफ़्तार

बताया जा रहा है कि 20 फिट के इस अजगर का वजन लगभग एक क्विंटल था. विशाल अजगर होने के चलते अजगर को रोड क्रॉस करने में लगभग आधे घंटे का समय लग गया, तब तक रोड के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया. वहीं पलिया से नेपाल घूमने जा रहे लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया.

उधर, अजगर के सड़क पर होने की सूचना लोगों ने वन्य विभाग को दी. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लोगों को अजगर से दूर रहने का निर्देश दिया और जब तक अजगर सड़क से उतरकर जंगल में नहीं चला गया, वन विभाग की टीम उसकी निगरानी करती रही.