प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या,पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा

अम्बेडकरनगर — आशनाई के चक्कर मे लड़की के पिता ने उसके प्रेमी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर और घटना को छुपाने के लिए हत्या में प्रयुक्त हुई लाठी को छुपा दिया.लेकिन मृतक लड़के की जेब से मिली मोबाईल ने इस घटना से पर्दा उठा दिया और अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. यह घटना जहांगीरगंज थानाक्षेत्र की 20-21 जनवरी की रात्रि की है.जहां के एक गांव के निवासी महेश विश्वकर्मा और उसी गांव की एक 16 वर्षीय लड़की के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.ये बात लड़की के पिता को पता चल गई और साथ

Written By :

SK Sharma

Updated

January 22, 2020

अम्बेडकरनगर — आशनाई के चक्कर मे लड़की के पिता ने उसके प्रेमी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर और घटना को छुपाने के लिए हत्या में प्रयुक्त हुई लाठी को छुपा दिया.लेकिन मृतक लड़के की जेब से मिली मोबाईल ने इस घटना से पर्दा उठा दिया और अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.

यह घटना जहांगीरगंज थानाक्षेत्र की 20-21 जनवरी की रात्रि की है.जहां के एक गांव के निवासी महेश विश्वकर्मा और उसी गांव की एक 16 वर्षीय लड़की के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.ये बात लड़की के पिता को पता चल गई और साथ ही गांव में दोनों के बीच पनप रहे प्यार की बातें आम हो चुकी थी.दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर पागल हो गए थे कि उनको न तो जमाने की परवाह थी और न ही माँ-बाप का डर था.

20-21 जनवरी की रात्रि करीब 8 बजे अपने प्रेमी के प्यार में पागल 16 वर्षीय युवती घर से अपने आशिक से मिलने के लिए निकल पड़ी.गांव के बाहर एक स्थित एक ट्यूबेल में दोनों अपनी दुनिया मे खोए हुए थे.लड़की को घर से निकले तक़रीबन एक घंटे बीत चुके थे लेकिन वह जब घर नही लौटी तो उसका पिता अवधेश उसे हाँथ में टार्च और लाठी लेकर उसे खोजने के लिए घर से निकल पड़ा.गांव के बाहर वह ढूढते-ढूढते वह वहां पहुंच गया जहां पर उसकी बेटी अपने आशिक की आगोश में खोई हुई थी.

दोनों को आपत्तिजनक स्थित में देखकर अवधेश ( पिता ) की आँखे लाल हो गई और फिर उसने उसी आक्रोश में अपने बेटी के आशिक को लाठी से पीटना शुरू कर दिया और तब तक उसकी पिटाई करता रहा, जब तक उसकी मौत नही हो गई.इसके बाद अवधेश अपनी बेटी को लेकर घर चला आया.लेकिन सुबह ग्रामीणों ने जब महेश का शव गेंहू के खेत देखा तो गाँव मे अफरा-तफरी फैल गई, सूचना पर मृतक के परिवार भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए.

पुलिस ने मृतक के जेब से एक मोबाईल फोन बरामद किया जो की उसकी प्रेमिका की थी.फिर पुलिस ने इसी मोबाईल फोन के जरिये इस हत्या की गुत्थी को सुलझाया. इस तरह पुलिस ने महज 24 घंटे में इस हत्या का राजफाश कर दिया और अब आरोपी पिता पुलिस के गिरफ्त में है.उसके कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर लिया है.

(रिपोर्ट-कार्तिकेय द्विवेदी,अम्बेडकरनगर)