पति ने की खुदकुशी, सदमे में पत्नी की भी मौत

अयोध्या –यूपी के अयोध्या जिले में एक परिवार पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब पति ने अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद सदमे में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया. इसके अलावा बेटी भी सदमे से बीमार पड़ गई जिसे अस्पताल में भर्ती गराया गया. दरअसल पति का शव देखने के बाद पत्नी सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और हार्ट अटैक के चलते उसकी मौत हो गई.वहीं परिवार में एक के बाद एक दो मौत से सभी सदमे में हैं.इसी सदमे के चलते छोटी बेटी को भी हालत बिगड़ने लगी जिसे

Written By :

SK Sharma

Updated

January 21, 2020

अयोध्या –यूपी के अयोध्या जिले में एक परिवार पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब पति ने अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद सदमे में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया. इसके अलावा बेटी भी सदमे से बीमार पड़ गई जिसे अस्पताल में भर्ती गराया गया.

दरअसल पति का शव देखने के बाद पत्नी सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और हार्ट अटैक के चलते उसकी मौत हो गई.वहीं परिवार में एक के बाद एक दो मौत से सभी सदमे में हैं.इसी सदमे के चलते छोटी बेटी को भी हालत बिगड़ने लगी जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

अयोध्या: पति ने की आत्महत्या तो सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम, बेटी भी अस्पताल में भर्ती

मिली जानकारी के मुताबिक घटना कुमारगंज कस्बे की है. जहां सोमवार की रात कुमारगंज थाने के निकट कस्बा निवासी ईंट-भट्ठा व्यवसाई 50 वर्षीय दुखहरण सिंह पुत्र स्वर्गीय राम प्रताप सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. दुखहरण मूल रूप से इसी जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित ज्ञानापुर गांव के मूल निवासी थे.

पोस्टमार्टम के बाद शव जब आवास पहुंचा तो उनकी पत्नी 47 वर्षीय उषा सिंह अपने जीवनसाथी के बिछड़ने का गम बर्दाश्त नहीं कर सकी और सदमे के चलते हार्ट अटैक हुआ और उषा सिंह की भी मौत हो गई. कुछ ही घंटों के अंतराल पर दो मौतों से परिवार का बुरा हाल है.वहीं दोनों की शव यात्रा भी एक साथ श्मशान के लिए रवाना हुई. श्मशान पहुंचकर दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया.