मायावती के जन्मदिन के बहाने बसपा ने किया शक्ति प्रदर्शन

अम्बेडकरनगर–बसपा सुप्रीमो मायावती के 64वें जन्मदिन पर अम्बेडकरनगर जिले में भारी भीड़ जुटा कर बसपा ने 2022 के चुनाव को साधते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। अम्बेडकरनगर में मायावती के जन्मदिन के मौके पर बसपा के दिग्गज नेताओ के अलावा हज़ारों महिलाएं व बसपा समर्थकों के बीच केक काटा गया। महिलाओं ने वहां जमकर डांस किया। जन्म दिन के मौके पर भारी भीड़ जुटा कर नेताओं ने आने वाले 2022 के चुनाव में प्रदेश में बसपा सारकार बनने का दावा किया। मौके पर मौजूद रहे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राज भर ने कहा कि जिस तरह आज भीड़ जुटी

Written By :

Shweta Singh

Updated

January 16, 2020

अम्बेडकरनगर–बसपा सुप्रीमो मायावती के 64वें जन्मदिन पर अम्बेडकरनगर जिले में भारी भीड़ जुटा कर बसपा ने 2022 के चुनाव को साधते हुए शक्ति प्रदर्शन किया।

अम्बेडकरनगर में मायावती के जन्मदिन के मौके पर बसपा के दिग्गज नेताओ के अलावा हज़ारों महिलाएं व बसपा समर्थकों के बीच केक काटा गया। महिलाओं ने वहां जमकर डांस किया। जन्म दिन के मौके पर भारी भीड़ जुटा कर नेताओं ने आने वाले 2022 के चुनाव में प्रदेश में बसपा सारकार बनने का दावा किया।

मौके पर मौजूद रहे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राज भर ने कहा कि जिस तरह आज भीड़ जुटी है , अब 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता।उन्होंने कहा कि आज देश भर में मूल मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा तरह तरह के हथकंडे अपना रही है ।

(रिपोर्ट-कार्तिकेय द्विवेदी, अम्बेडकरनगर)