मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी को, यहां जानें सही तारीख

न्यूज डेस्क–लोहड़ी पंजाबियों का तो मकर संक्रांति हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। इस बार इन दोनों ही त्योहारों की तारीखों को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। लोग सवाल कर रहे हैं कि मकर संक्रांति इस साल 14 जनवरी को मनाएगे या 15 जनवरी को। 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाए जाने के पीछे एक बड़ी वजह यह है कि इस साल सूर्य का मकर राशि में आगमन 14 जनवरी मंगलवार की मध्य रात्रि के बाद रात 2 बजकर 7 मिनट पर हो रहा है। मध्य रात्रि के बाद संक्रांति होने की वजह से इसके पुण्य काल का विचार अगले

Written By :

Shweta Singh

Updated

January 11, 2020

न्यूज डेस्क–लोहड़ी पंजाबियों का तो मकर संक्रांति हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। इस बार इन दोनों ही त्योहारों की तारीखों को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। लोग सवाल कर रहे हैं कि मकर संक्रांति इस साल 14 जनवरी को मनाएगे या 15 जनवरी को।

15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाए जाने के पीछे एक बड़ी वजह यह है कि इस साल सूर्य का मकर राशि में आगमन 14 जनवरी मंगलवार की मध्य रात्रि के बाद रात 2 बजकर 7 मिनट पर हो रहा है। मध्य रात्रि के बाद संक्रांति होने की वजह से इसके पुण्य काल का विचार अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त से लेकर दोपहर तक होगा।

शास्त्रीय नियम के अनुसार मध्यरात्रि में संक्रांति होने पर पुण्य काल का विचार अगले दिन का होता है। इसी वजह से इस वर्ष मकर संक्रांति बुधवार 15 जनवरी को मनाया जाना शास्त्र सम्मत होगा।