एयर टैंक फटने से मची अफरा – तफरी , वृद्ध की हुई दर्दनाक, एक युवक घायल

हाथरस–सिकंदराराऊ कोतवाली के NH-91 अलीगढ़ रोड स्थित तहसील के समीप एयर टैंक फटने से एक वृद्ध की मौत हो गयी। वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। तहसील के समीप जैसे ही एयर टैंक फटा; धमाके की गूँज से इलाके में अफरा – तफरी मच गयी। हादसा इतना जोरदार था की एयर टैंक के परखच्चे तक उड़ गए। एयर टैंक की गिरफ्त में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रुप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने पास के ही एक चिकित्सालय में भर्ती कराया जहाँ से घायल युवक

Written By :

admin

Updated

December 15, 2017

हाथरस–सिकंदराराऊ कोतवाली के NH-91 अलीगढ़ रोड स्थित तहसील के समीप एयर टैंक फटने से एक वृद्ध की मौत हो गयी। वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। तहसील के समीप जैसे ही एयर टैंक फटा; धमाके की गूँज से इलाके में अफरा – तफरी मच गयी। हादसा इतना जोरदार था की एयर टैंक के परखच्चे तक उड़ गए।

एयर टैंक की गिरफ्त में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रुप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने पास के ही एक चिकित्सालय में भर्ती कराया जहाँ से घायल युवक को हायर सेन्टर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। 

रिपोर्ट -सूरज मौर्या , हाथरस