उन्नाव रेप पीड़िता की मौत पर कांग्रेस का विधानसभा के सामने हल्लाबोल, पुलिस ने दौड़ाकर पीटा

लखनऊ–उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद विपक्ष सड़क पर उतर आया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा व बीजेपी मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने यहां भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के रोकने पर कार्यकर्ता गेट के सामने बैठ गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद काफी अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को जबरन हटाया। पुलिस के हटाने के बाद कार्यकर्ता विधानसभा के सामने पहुंच गए

Written By :

Shweta Singh

Updated

December 7, 2019

लखनऊ–उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद विपक्ष सड़क पर उतर आया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा व बीजेपी मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने यहां भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के रोकने पर कार्यकर्ता गेट के सामने बैठ गए और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद काफी अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को जबरन हटाया। पुलिस के हटाने के बाद कार्यकर्ता विधानसभा के सामने पहुंच गए और वे वही सड़क पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी के यूपी चीफ अजय कुमार लल्लू के साथ जहां पीड़ित परिवारवालों से मिलने उन्नाव पहुंचीं, वहीं पार्टी के अन्य नेताओं ने लखनऊ में विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। यूपी पुलिस के इस रवैये पर कांग्रेस खेमे ने नाराजगी जताई है।