मण्डलायुक्त ने किया जनपद के 3 धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण

बहराइच — आयुक्त देवीपाटन मण्डल महेन्द्र कुमार ने डीआईजी डाॅ. राकेश कुमार सिंह के साथ तहसील पयागपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर आयुक्त व डीआईजी ने आये हुए फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। आयुक्त कुमार ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आयुक्त ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के प्रति शासन की संजीदगी का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि शासन स्तर के उच्चाधिकारियों द्वारा सीधे फरियादियों से वार्ताकर निस्तारण की गुणवत्ता को

Written By :

SK Sharma

Updated

December 3, 2019

बहराइच — आयुक्त देवीपाटन मण्डल महेन्द्र कुमार ने डीआईजी डाॅ. राकेश कुमार सिंह के साथ तहसील पयागपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर आयुक्त व डीआईजी ने आये हुए फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। आयुक्त कुमार ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आयुक्त ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के प्रति शासन की संजीदगी का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि शासन स्तर के उच्चाधिकारियों द्वारा सीधे फरियादियों से वार्ताकर निस्तारण की गुणवत्ता को परखा जा रहा है। आयुक्त व डीआईजी ने सभी अधिकारियों को सचेत किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवसों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता पर इस प्रकार से किया जाये कि फरियादी भी की गयी कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हो जाये। आयुक्त ने उप जिलाधिकारी पयागपुर बाबू राम को निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के सम्बन्ध में आने वाली निस्तारण आख्या की गुणवत्ता को अपने स्तर पर परखते रहें। निरीक्षण के दौरान आयुक्त को साधन सहकारी समिति खुटेहना

इसके पश्चात आयुक्त महेन्द्र कुमार ने मार्केटिंग के धान क्रय केन्द्र खुटेहना का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद केन्द्र प्रभारी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राजेश कुमार व क्रय केन्द्र पर मौजूद कृषकों से धान क्रय के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। केन्द्र प्रभारी ने बताया कि 02 दिसम्बर तक 84 किसानों से 5384 कुण्टल धान की खरीद कर 29 नवम्बर 2019 तक किये गये धान खरीद का भुगतान कर दिया गया है।

इसके उपरान्त आयुक्त ने विशेश्वरगंज स्थित पुरैनामोड़ धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। यहाॅ पर मौजूद केन्द्र प्रभारी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक 49 किसानों से 2849 कुण्टल धान की खरीद कर 29 नवम्बर 2019 तक किये गये धान खरीद का भुगतान कर दिया गया है। केन्द्र प्रभारी द्वारा यह भी जानकारी दी गयी कि तकनीकी समस्या के कारण 06 किसानों का भुगतान लम्बित है। इस सम्बन्ध में आयुक्त ने केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिया कि 03 दिवस में समस्या का समाधान कराकर भुगतान सुनिश्चित करायें। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान साधन सहकारी समिति खुटेहना धान क्रय केन्द्र बन्द पाया गया।

(रिपोेर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)