प्रतापगढ़ में बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर, परीक्षा देने जा रहे 8 स्टूडेंट घायल

प्रतापगढ़ — जिले के लालगंज कोतवाली इलाके के जलेसरगंज से रामपुर बावली जाने वाली बाईपास रोड पर मोठिन गांव के पास रोडवेज बस और बलेरो में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि बलेरो के परखच्चे उड़ गए। बलेरो में सवार 8 लोग हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया जहा से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आपको बता दें कि डीएलएड फाइनल सेमेस्टर का पेपर देने जा रही छह छात्राओं के साथ ही एक छात्र और ड्राइवर घायल हो गए, जिसमे दो की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय

Written By :

SK Sharma

Updated

November 14, 2019

प्रतापगढ़ — जिले के लालगंज कोतवाली इलाके के जलेसरगंज से रामपुर बावली जाने वाली बाईपास रोड पर मोठिन गांव के पास रोडवेज बस और बलेरो में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि बलेरो के परखच्चे उड़ गए। बलेरो में सवार 8 लोग हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया जहा से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आपको बता दें कि डीएलएड फाइनल सेमेस्टर का पेपर देने जा रही छह छात्राओं के साथ ही एक छात्र और ड्राइवर घायल हो गए, जिसमे दो की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोग तत्काल बवहाव कार्य मे जुट गए साथ ही एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस समय पर ना आने से छात्राओं की हालत गंभीर देख ग्रामीणों ने प्राइवेट साधन करके घायलों को लालगंज सीएची पहुंचाया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पिछले आधे घंटे से एंबुलेंस व लालगंज थाने में इसकी खबर दी गई बावजूद इसके कोई सहायता नही मिल सकी।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)