गश्त के दौरान 4 पुलिसकर्मी घायल, हालत गंभीर

एटा–जनपद एटा में देर रात्रि गश्त के दौरान गश्त कर रही पुलिस टीम की गाड़ी नीलगाय से टकराने के चलते सड़क दुर्घटना में ग्रस्त हो गई, जिसमे सवार एक दरोगा सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरा मामला थाना जैथरा क्षेत्र के धुमरी इलाके का है जहा देर रात्रि गाड़ी से गश्त करने के दौरान पुलिस की गाड़ी से अचानक नीलगाय के टकराने जाने से सड़क हादसा हो गया जिसमें एक दरोगा सहित 4 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए है। डॉक्टर ने सभी घायल पुलिस कर्मियों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 14, 2019

एटा–जनपद एटा में देर रात्रि गश्त के दौरान गश्त कर रही पुलिस टीम की गाड़ी नीलगाय से टकराने के चलते सड़क दुर्घटना में ग्रस्त हो गई, जिसमे सवार एक दरोगा सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पूरा मामला थाना जैथरा क्षेत्र के धुमरी इलाके का है जहा देर रात्रि गाड़ी से गश्त करने के दौरान पुलिस की गाड़ी से अचानक नीलगाय के टकराने जाने से सड़क हादसा हो गया जिसमें एक दरोगा सहित 4 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए है। डॉक्टर ने सभी घायल पुलिस कर्मियों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर आगरा व अलीगढ़ मेडिकल कालेज के लिए रैफर किया गया है, जहा उनका उपचार चल रहा है।

वही सूचना मिलते ही एएसपी संजय कुमार ने जिला अस्पताल पहुचकर घायलों के हालचाल लिए और बेहतर इलाज के लिए तत्काल डॉक्टर की सलाह पर उन्हें आगरा,अलीगढ़ मेडीकल कॉलेज रैफर किया गया है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)