लखनऊ में इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,सामने आई ये चौकाने वाली वजह

लखनऊ — राजधानी लखनऊ में एक इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।वहीं खुदकुशी की वजह जान सब दंग रह गए।दरअसल बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर का पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद लिया था। दो दिन बाद जब पत्नी ने खिड़की से झांका तो अंदर पति की लाश लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें की घटना पारा के आदर्श विहार का है। जहां जौनपुर निवासी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार प्रचेता (42) इमरजेंसी हेल्पलाइन यूपी ‘112’ में तैनात थे।

Written By :

SK Sharma

Updated

November 7, 2019

लखनऊ — राजधानी लखनऊ में एक इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।वहीं खुदकुशी की वजह जान सब दंग रह गए।दरअसल बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर का पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद लिया था। दो दिन बाद जब पत्नी ने खिड़की से झांका तो अंदर पति की लाश लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें की घटना पारा के आदर्श विहार का है। जहां जौनपुर निवासी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार प्रचेता (42) इमरजेंसी हेल्पलाइन यूपी ‘112’ में तैनात थे। वह पत्नी माया देवी और बेटी प्रिया व बेटा वैभव के साथ रहते थे। बीते रविवार को घर पर देर से लौटने पर बृजेश का उनकी पत्नी से झगड़ा हुआ था।

जिसके बाद बृजेश ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। दो दिन तक जब बृजेश ने कमरा नहीं खोला तो माया ने मंगलवार शाम खिड़की से झांककर देखा। अंदर बृजेश का फंदे पर शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।