कमलेश तिवारी की पत्नी ने संभाली हिंदू समाज पार्टी की कमान

लखनऊ–हिंदू समाज पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष कमलेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी को पार्टी का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है। शन‍िवार को क‍िरण त‍िवारी पार्टी का कार्यभार ग्रहण करेंगी। हिंदू समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय महासच‍िव राजेश मण‍ि त्रिपाठी ने बताया क‍ि कमलेश त्रिपाठी की पत्‍नी क‍िरण कमलेश त‍िवारी को पार्टी का नया अध्‍यक्ष बनाया गया है। बता दें कि 18 अक्टूबर को अशफाक और मोइनुद्दीन नाम के दो शख्स कमलेश तिवारी से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे थे। दोनों ने कमलेश से बातचीत की और चाय पी, इसके बाद दोनों ने चाकू मारर बेरहमी से कमलेश की हत्या कर दी

Written By :

Shweta Singh

Updated

October 26, 2019

लखनऊ–हिंदू समाज पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष कमलेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी को पार्टी का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है। शन‍िवार को क‍िरण त‍िवारी पार्टी का कार्यभार ग्रहण करेंगी।

हिंदू समाज पार्टी के राष्‍ट्रीय महासच‍िव राजेश मण‍ि त्रिपाठी ने बताया क‍ि कमलेश त्रिपाठी की पत्‍नी क‍िरण कमलेश त‍िवारी को पार्टी का नया अध्‍यक्ष बनाया गया है। बता दें कि 18 अक्टूबर को अशफाक और मोइनुद्दीन नाम के दो शख्स कमलेश तिवारी से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे थे। दोनों ने कमलेश से बातचीत की और चाय पी, इसके बाद दोनों ने चाकू मारर बेरहमी से कमलेश की हत्या कर दी थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदू संगठन के नेता कमलेश तिवारी की पत्नी को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।