आज शाम किसी भी वक्त जारी हो सकता है UPTET 2017 का रिजल्ट

लखनऊ– उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2017 के परिणाम आज शाम किसी भी वक्त जारी हो सकते हैं। रिजल्ट इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। UPTET की परीक्षा 15 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। UPTET की परीक्षा उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी और अपर प्राइमरी के टीचरों की भर्ती के लिए करवाई जाती है। इस परीक्षा के लिए कुल 10,09,346 उम्मीदवारों के आवेदन आए थे जिसमें से 32 हजार से ज्यादा आवेदन रद्द कर दिए गए थे। परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों में से केवल उन्हीं को नौकरी मिलेगी जिनके TET में 60 प्रतिशत अंक होंगे।

Written By :

admin

Updated

November 30, 2017

लखनऊ– उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2017 के परिणाम आज शाम किसी भी वक्त जारी हो सकते हैं। रिजल्ट इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। UPTET की परीक्षा 15 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। UPTET की परीक्षा उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी और अपर प्राइमरी के टीचरों की भर्ती के लिए करवाई जाती है।

इस परीक्षा के लिए कुल 10,09,346 उम्मीदवारों के आवेदन आए थे जिसमें से 32 हजार से ज्यादा आवेदन रद्द कर दिए गए थे। परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों में से केवल उन्हीं को नौकरी मिलेगी जिनके TET में 60 प्रतिशत अंक होंगे। ये अंक उत्तर प्रदेश की कैबिनेट की नई प्रक्रिया में तय किए गए हैं। उम्मीदवार यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।