प्रतापगढ़ः अपना दल-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में सीएम योगी करेंगे जनसभा

अपना दल भाजपा दो शरीर एक आत्मा है अपना दल भाजपा में कोई अंतर नही हमारे पास कमल है जो हमारे हाथ को सुशोभित करता है। कप प्लेट हमे चाय पिलाता है दोनों की हमे आवश्यक थी गंगा जमुनी तहजीब है दोनों।

Written By :

SK Sharma

Updated

October 11, 2019

प्रतापगढ़ –विधानसभा उप चुनाव में अपना दल भाजपा गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 15 तारीख को गड़वारा में जनसभा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।वहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सक्रिय हुए सूबे के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह “मोती”, दिनभर प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क और सभाएं कर रहे है।

इस दौरान सूबे के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह “मोती” ने कहा अपना दल भाजपा दो शरीर एक आत्मा है अपना दल भाजपा में कोई अंतर नही हमारे पास कमल है जो हमारे हाथ को सुशोभित करता है। कप प्लेट हमे चाय पिलाता है दोनों की हमे आवश्यक थी गंगा जमुनी तहजीब है दोनों।वही भरत मिलाप पर बोले कि भरत मिलाप पर राम भरत मिले, चुनावी भरत हो रहा है हम उसके लिए लगे है कि 21 तारीख को किला फतेह हो।

वही चुनावी मुद्दे पर बोले मंत्री कि मुद्दा नरेंद्र मोदी का चेहरा है राफेल जहाज का भारत आगमन है पाकिस्तान को पराजित करना हमारा मूल धर्म और कर्तव्य है देश और प्रदेश का विकास करना कश्मीर को हिंदुस्तान का अभिन्न अंग था स्थापित करना,370 को हटाना।सुप्रीम कोर्ट की तरफ हम लोग निगाह लगाए बैठे है सर्वोच्च न्यायालय का जो फैसला होगा हम उसका अनुपालन करेंगे।न्यायालय के फैसले में हमारे मन की कोई चीज मिलेगी तो हम आपसे भी प्रार्थना करेंगे कि आप भी शिरकत करें।
भजपा का कार्यकर्ता जैसे कमल देखता है वो लैला-मजनू की दीवानगी से ओतप्रोत हो जाता है और दीवाना हो जाता है। न भितरघात न बाहरघात केवल अपना काम जय भाजपा जय कमल।अगर चुनाव में कमल नही है तो कपप्लेट है हमारा दोनों हाथ भरा है।कमल को भगवान को चढ़ाएंगे और कप से दूध पी लेंगे और चाय पीना होगा तो पत्ती डाल देंगे।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)